Mohanlal Review Drishyam 3: मलयालम से बेहतर अजय की ‘दृश्यम 3’, मोहनलाल ने किया रिव्यू, हुए मुरीद – Mohanlal review Ajay Devgn Drishyam 3 praised story befitting end box office 480 crore worldwide tmovh


बॉलीवुड स्टार अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी है. इसका इंडिया नेट कलेक्शन 315 करोड़ के पार हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 489 करोड़ हो गया है. रिलीज के 11 दिन बाद भी फिल्म तगड़ी कमाई कर रही हैं. दृश्यम 3 इस साल की सेकंड हाईएस्ट हिंदी ग्रॉसर फिल्म बन गई है. क्रिटिक्स और फैंस से मिली सराहना के बाद साउथ सुपरस्टार मोहनलाल ने भी अजय की फिल्म की तारीफों के पुल बांधे हैं.

मोहनलाल ने देखी दृश्यम 3
डायरेक्टर अभिषेक पाठक ने इंस्टा पर मोहनलान का खास मैसेज देते हुए वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें वो कहते हैं, मैंने दृश्यम- द कन्क्लूजन देखी. जिस तरह से मेकर्स ने इस जर्नी को शानदार अंजाम देते हुए खत्म किया है, वो देखकर मैं इंप्रेस हूं. मोहनलान ने फिल्म के मेकर्स और पूरी टीम की तारीफ की. उन्होंने अभिषेक पाठक, कुमार मंगत पाठक, अजय देवगन के साथ-साथ पूरी कास्ट और क्रू को बधाई दी. फैंस ने मोहनलाल के जेस्चर को स्वीट बताया है. खास बात ये है कि मोहनलाल ने ही मलयालम की ओरिजिनल ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी में जॉर्जकुट्टी का किरदार निभाया है. ऐसे में उनकी तारीफ फिल्म की टीम के लिए काफी मायने रखती है.

फिल्म की रिलीज से पहले अजय देवगन ने ख्वाहिश जताई थी कि मोहनलाल उनकी ये फिल्म देखें. मोहनलाल का रिव्यू इसलिए भी खास है क्योंकि हिंदी में बनी दृश्यम 3 को मलयालम की दृश्यम 3 से बिल्कुल अलग बनाया गया है. अजय की फिल्म की कहानी मोहनलाल की मूवी से बिल्कुल अलग है. हिंदी में बनी दृश्यम 3  को जमकर तारीफें मिल रही हैं. वहीं मोहनलाल की दृश्यम 3 को मिक्स्ड रिव्यू मिले थे. इसकी कहानी और सस्पेंस को कमजोर बताया गया था. सोशल मीडिया पर कुछ दर्शकों ने हिंदी फिल्म के क्लाइमैक्स की तारीफ करते हुए इसे मलयालम वर्जन से बेहतर बताया. हिंदी में जहां दृश्यम की कहानी को खत्म कर दिया गया है. लेकिन साउथ में दृश्यम की जर्नी अभी खत्म नहीं हुई है.

‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ में अजय देवगन ने फिर से विजय सालगांवकर के किरदार में लौटकर फैंस का दिल जीता. तब्बू, मीरा देशमुख के किरदार में नजर आईं. उनके अलावा श्रेया सरन, रजत कपूर, जयदीप अहलावत, प्रकाश राज, कमलेश सावंत, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम भूमिकाओं में हैं. इस बार जयदीप अहलावत की एंट्री ने कहानी को नया मोड़ दिया है. स्क्रीन पर जयदीप का स्वैग काबिलेतारीफ है. वो एसपी राजवीर सिंह तोमर की भूमिका में दमदार लगे.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

‘हनुमान अंश’ की तरह छाई 2.5 करोड़ में बनी ‘प्रेमदा ऊराली’, 18 दिन में कमाए 51 करोड़, मां का मंगलसूत्र गिरवी रखने वाले थे डायरेक्टर

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 67वें दिन साबित कर दी अपनी धाक, करोड़ों में कमाई, छठ पूजा पर बनी ‘द वन’ का काम तमाम – hanuman ansh box office collection day 67 the vvaan collection day 18

Drishyam 3 के मुरीद हुए Mohanlal, जॉर्ज कुट्टी ने वीडियो शेयर कर Ajay Devgn और टीम को दी बधाई