Morning and evening temperatures rise, dew appears on crops, and temperatures will reach 18.4 degrees Celsius.


सारंगढ़| नवरात्र और दशहरा के बाद जिले के ग्रामीण इलाकों में मौसम बदलने लगा है। सुबह और देर शाम हल्की ठंड महसूस हो रही है। कुछ इलाकों में सुबह धुंध और कोहरे जैसी स्थिति भी बन रही है।

.

खेतों में फसलों और मकड़ी के जालों पर ओस की बूंदें दिखने लगी हैं। सूरज की किरणें पड़ते ही ओस की बूंदों से खेतों में आकर्षक नजारा बन रहा है। दिन में अभी धूप और गर्मी का असर बना हुआ है। 20 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान करीब 20.5 डिग्री और अधिकतम 31.8 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान था।

आने वाले दिनों में रात के तापमान में और गिरावट के संकेत हैं। 23 अक्टूबर को न्यूनतम तापमान करीब 18.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान है। दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के आसपास रह सकता है। दीपावली की तैयारियों के बीच सुबह और शाम बढ़ रही ठंडक से मौसम सुहावना होने लगा है। खेत में लगी फसल पर जमी ओस।



Source link

Related posts

Morning News Brief | Kharge Reservation Demand, Hardeep Puri-Epstein Photo, Yogi Police Allowance

Amroha News:पीईटी के दौरान तीन दिन शहर में भारी वाहनों की रहेगी नो एंट्री, 25 की सुबह लागू होगा डायवर्जन – Heavy Vehicles Will Be Barred From Entering The City For Three Days During The Pet; Traffic Diversions Will Come Into Effect On The Morning Of The 25th

MP Morning News: CM मोहन यादव का भोपाल में व्यस्त कार्यक्रम, अनुकंपा नियुक्ति की सौगात; विसर्जन के चलते बदलेगा ट्रैफिक रूट