Morning News Brief: पीएम मोदी का मनीला में भव्य स्वागत; Sonia Gandhi Book Launch: सोनिया गांधी ने खोले जिंदगी के कई राज


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (16 नवम्बर 2026) की खबरों में मनीला पहुंचते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत; Sonia Gandhi Book Launch: सोनिया गांधी ने खोले जिंदगी के कई राज; CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील, कहा- ‘आप इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं’; बिलकिस बानो गैंगरेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला प्रमुख रहा.

1. मनीला पहुंचते ही पीएम मोदी का भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी फिलीपींस यात्रा के तहत राजधानी मनीला पहुंच गए हैं. यहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ स्वागत किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए खुशी जाहिर की। प्रधानमंत्री अपनी इस यात्रा के दौरान 23वें ASEAN-India Summit और 21वें East Asia Summit में हिस्सा लेंगे.

पढ़े पूरी खबर……

2. Sonia Gandhi Book Launch: सोनिया गांधी ने खोले जिंदगी के कई राज

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का औपचारिक विमोचन हो गया है. दिल्ली में आयोजित लॉन्च कार्यक्रम में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इस मौके पर सोनिया गांधी ने अपनी निजी जिंदगी, परिवार और भारत से अपने गहरे जुड़ाव को लेकर कई दिलचस्प खुलासे किए.

पढ़े पूरी खबर……

3. CJI सूर्यकांत से भिड़ा वकील, कहा- ‘आप इस कुर्सी पर बैठने लायक नहीं’

सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया, जब एक वकील ने भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत के साथ तीखी बहस शुरू कर दी. वकील ने नाराजगी में CJI के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए कहा कि वे इस कुर्सी पर बैठने के लायक नहीं हैं और उनमें ईमानदारी की कमी है मामला बढ़ने पर कोर्ट की कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद करना पड़ा। बाद में सुरक्षाकर्मी वकील को कोर्ट रूम से बाहर ले गए.

पढ़े पूरी खबर……

4. बिलकिस बानो गैंगरेप-मर्डर केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

बिलकिस बानो गैंगरेप और उनके परिवार के सदस्यों की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे दो दोषियों को सुप्रीम कोर्ट ने बड़ी राहत दी है. सर्वोच्च अदालत ने दोनों दोषियों की उम्रकैद की सजा पर रोक लगा दी है और उन्हें जमानत दे दी है. दोनों दोषी 17 साल से अधिक समय जेल में बिता चुके हैं. अदालत ने जेल की अवधि और एक दोषी की गंभीर शारीरिक दिव्यांगता को राहत देने का आधार माना.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

कुलगाम CRPF हमले से जुड़ी बड़ी खबर: लश्कर कमांडर लतीफ़ भट और उसका साथी ढेर: Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले से सुरक्षा बलों के लिए बड़ी कामयाबी की खबर सामने आई है. CRPF हमले से जुड़े लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर लतीफ भट और उसके एक साथी को सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में मार गिराया है. इलाके में अभी भी मुठभेड़ जारी होने की खबर है. सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है.

पढ़े पूरी खबर……

Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: ‘खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया’:

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी अपनी राजनीतिक गतिविधियों से न केवल अपना मजाक बनवा रहे हैं, बल्कि देश को भी शर्मिंदा कर रहे हैं. सोमवार (16 नवंबर) को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए रिजिजू ने राहुल गांधी को कई सलाह दीं और कहा कि अगर वे इन पर अमल करते हैं तो कांग्रेस दोबारा जनता का भरोसा जीत सकती है.

पढ़े पूरी खबर……

Tamil Nadu News: महिला कलेक्टर को अश्लील WhatsApp मैसेज भेजने का आरोप: तमिलनाडु के कल्लाकुरिची से एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां TVK विधायक सी. अरुल विग्नेश पर महिला जिला कलेक्टर को कथित तौर पर अश्लील WhatsApp मैसेज भेजने और उनके साथ अनुचित व्यवहार करने के आरोप लगे हैं. मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं.

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

MP MORNING NEWS: CM मोहन का उज्जैन-नीमच-मंदसौर दौरा, भोपाल मास्टर प्लान ड्राफ्ट पर सुनवाई का दूसरा दिन; पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें

Haryana Morning News : 6 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर नजर रखेंगे 1,500 कैमरे, कई जिलों में घने कोहरे की चेतावनी समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें…

CG Morning News : CM साय विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल… तेलंगाना CM रेड्डी आज आएंगे छत्तीसगढ़… दिल्ली से लौटेंगे भूपेश बघेल… पढ़ें और भी खबरें