Morning News Brief | BJP Congress Controversy & Tata Trust Update


.

लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में हुए छात्रों के गूंज कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में बयानबाजी जारी है। टाटा ट्रस्ट ने एन. चंद्रशेखरन को दोबारा टाटा संस का चेयरमैन बनाने के फैसले को गैरकानूनी बताया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए कि गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर बीजेपी विधायक ने क्या कहा।

आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर…

1. दिल्ली की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47 लाख नाम हटाने पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई।

2. भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन आज मेरठ में युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. भाजपा बोली- कांग्रेस जोकरों की पार्टी बनी, शिक्षा मंत्री बोले- PM की मां का अपमान किया; राहुल के छात्रों की गूंज कार्यक्रम पर विवाद

राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम में कॉमेडियन पुलकित के साथ नजर आए।

राहुल गांधी के इंदौर में हुए कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ पर आरोप लगाते हुए BJP ने कहा कि कार्यक्रम में पीएम मोदी की मां का अपमान किया गया। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी कॉमेडियंस और जोकर्स की पार्टी बन गई है। वे हमेशा के लिए बाहर हो गए हैं… रेस्ट इन पीस।

वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने कहा कि राहुल और कांग्रेस पार्टी नैतिक दिवालियापन के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। छात्र संवाद का इस्तेमाल PM मोदी की दिवंगत मां का मजाक उड़ाने और उनका अपमान करने के लिए करना बुनियादी मानवीय संवेदना और राजनीतिक संस्कृति की चौंकाने वाली कमी दिखाता है।

राहुल बोले- सरकार के पास दिया जलाने का पैसा, हॉस्टल का नहीं

राहुल गांधी ने इंदौर के कार्यक्रम को लेकर X पोस्ट में लिखा- इंदौर में एक छात्रा ने मुझसे पूछा कि सरकार के पास दिया जलाने के लिए पैसा है, हमारे हॉस्टल के लिए क्यों नहीं? गांव से शहर पढ़ने आने वाली छात्राओं को हॉस्टल नहीं मिलने पर PG में रहना पड़ता है। किराए और सुरक्षित रहने का खर्च इतना ज्यादा है कि कई लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. कानपुर में ओवैसी बोले- तुम्हारा अखिलेश भैया आया तो कितने दंगे हुए थे? गठबंधन का ऑफर दिया

ओवैसी ने रविवार की शाम कानपुर में जनसभा की।

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार को कानपुर में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, 2027 का विधानसभा चुनाव आ रहा है तो कह रहे हैं, ‘भैया आ रहे हैं।’ अच्छा, तुम्हारा ‘भैया’ आ गया तो क्या हुआ था? कितने दंगे हुए थे? जब अखिलेश मुख्यमंत्री थे, तब मुजफ्फरनगर का कांड हुआ था। 50 हजार लोग अपने घर और गांव से बेघर हो गए थे। पार्टीशन में भी इतने लोग बेघर नहीं हुए थे।

यूपी में भाजपा की सरकार बनने से रोकना है: ओवैसी ने विपक्षी दलों को गठबंधन करने का खुला ऑफर दिया। कहा, हम भी नहीं चाहते हैं कि तीसरी बार उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बने। हमने तमाम सियासी साथियों से कहा है कि अगर आप बीजेपी की सरकार को दोबारा बनने से रोकना चाहते हैं तो आइए AIMIM से हाथ मिलाइए।

अखिलेश की सोच घमंडी: ओवैसी ने RLD प्रमुख जयंत चौधरी को चवन्नी कहे जाने पर कहा, मैं जयंत और उनकी पत्नी को अच्छी तरह जानता हूं। जयंत की पत्नी मेरी बहन है। राजनीतिक रूप से हम भाजपा और जयंत के खिलाफ हैं, लेकिन किसी को उनके बारे में घटिया भाषा इस्तेमाल करने का हक नहीं है। ऐसे बयान संबंधित व्यक्ति के अहंकार को दिखाते हैं। लोकतंत्र में जनता किसी को चुनकर कामयाब बनाती है, इसलिए ‘मैं जिसे चाहूं बना दूं और जिसे चाहूं खत्म कर दूं’ जैसी सोच घमंड का प्रतीक है।

पढ़ें पूरी खबर…

3. अखिलेश के सामने भिड़े सपा नेता, गुस्से में सपा प्रमुख बोले- बड़े नेता हैं, पैसों की गर्मी हो गई है; मीटिंग से निकाला

सपा मुख्यालय में अखिलेश के सामने नेता मंजीत यादव और जुगेंद्र यादव आपस में भिड़ गए।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सामने पार्टी के 2 नेता भिड़ गए। दोनों में तीखी बहस के बाद कहासुनी शुरू हो गई। यह देखकर अखिलेश नाराज हो गए। उन्होंने दोनों नेताओं मंजीत यादव और जुगेंद्र यादव को मीटिंग से बाहर निकलवा दिया।

अखिलेश ने गुस्से में कहा-

सब बड़े नेता हैं। इन लोगों से सलाह मांगिए। जाइए, अपना जो करना है, सो जाकर करिए। जब आदमी पार्टी का कहना नहीं मानता, व्यवहार खराब है, तो हम किसके सिर मारें… बताओ। कोई बात नहीं, यह सब होता है। सब पैसे की गर्मी है। याद रखना, जिसके पास ज्यादा पैसा हो जाएगा, वह आपको छोड़कर चला जाएगा।

पढ़ें पूरी खबर…

4. टाटा ट्रस्ट ने चंद्रशेखरन का कार्यकाल बढ़ाने को गैरकानूनी बताया: कहा– बहुमत नहीं, डायरेक्टर्स की मंजूरी जरूरी

टाटा ट्रस्ट ने एन. चंद्रशेखरन को दोबारा 5 साल के लिए टाटा संस का चेयरमैन बनाने के फैसले को गैरकानूनी बताया। ट्रस्ट ने रविवार को बयान में कहा- कंपनी के नियमों के मुताबिक चेयरमैन पद के लिए उनके दोनों प्रतिनिधियों की सहमति अनिवार्य है।

टाटा संस में 66% हिस्सेदारी टाटा ट्रस्ट्स के पास ही है, इसलिए उसके इस विरोध का असर कंपनी के लीडरशिप फैसले पर पड़ सकता है। ट्रस्ट के नॉमिनी डायरेक्टर नोएल टाटा ने चंद्रशेखरन के खिलाफ वोट दिया तो सिर्फ बोर्ड के बाकी मेंबर्स के वोट से यह प्रस्ताव पास नहीं हो सकता।

3 दिन पहले 5 साल बढ़ा कार्यकाल

मतभेदों के चलते चंद्रशेखरन ने 12 अगस्त 2026 को इस्तीफा दे दिया था और लेकिन 17 सितंबर को टाटा संस बोर्ड ने उनका कार्यकाल 2032 तक बढ़ाने का फैसला कर लिया। अभी इस फैसले को सालाना आम बैठक की मंजूरी मिलना बाकी है।

पूरी खबर पढ़ें…

5. घर पर लगाया कैमरा, पाकिस्तान भेजी लाइव फीड, जम्मू-कश्मीर में सेना के रूट की जानकारी देता था; पुलिस ने अरेस्ट किया

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी को उसके घर से पकड़ा है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे भी जब्त कर लिए हैं।

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में 24 साल के ट्रक ड्राइवर को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के लिए जासूसी करने के आरोप में अरेस्ट किया गया। आरोपी की पहचान अमन के रूप में हुई है। अमन ने अपने घर के बाहर सिम इनेबल्ड CCTV कैमरा लगाया था।

कैमरे का रुख उस सड़क की ओर था, जिसका इस्तेमाल सुरक्षा बल अक्सर करते हैं। वहां से फुटेज ISI हैंडलर्स को लाइव भेजी जाती थी। आरोप है कि कैमरा लगाने के लिए उसे 20 हजार रुपये दिए गए थे। यह रकम दुबई स्थित एक चैनल के जरिए भेजी गई थी।

जांच में कथित जासूसी नेटवर्क के दायरे और इसमें शामिल अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है। जम्मू-कश्मीर में ISI से जुड़े नेटवर्क का पिछले चार महीने में यह दूसरा मामला सामने आया है।

पूरी खबर पढ़ें…

6. मुंबई में BJP विधायक बोले- मुस्लिम गरबा में आ सकते हैं: शर्त रखी- तिलक लगाना होगा, पूजा करनी होगी; मंत्री राणे ने विरोध किया था

मुंबई के बोरीवली में होने वाले गरबा कार्यक्रम में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर बीजेपी ने शर्त रखी है। बीजेपी विधायक संजय उपाध्याय ने कहा कि गरबा में शामिल होने वाले मुस्लिमों को तिलक लगाना होगा और देवी की पूजा करनी होगी।

वहीं, पूर्व बीजेपी सांसद गोपाल शेट्टी ने कहा कि अगर कोई मुस्लिम तिलक लगाकर आता है तो उसे गरबा में शामिल होने दिया जा सकता है। जिस तरह हिंदू नेता ईद के कार्यक्रमों में टोपी पहनते हैं, उसी तरह गरबा में आने वाले मुस्लिमों को तिलक लगाने में आपत्ति नहीं होनी चाहिए।

बोरीवली गरबा कार्यक्रम के आयोजक संतोष सिंह ने बताया कि इस बार गरबा के दौरान सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। कार्यक्रम में एंट्री से पहले लोगों के आधार कार्ड चेक किए जाएंगे।

मंत्री राणे ने ‘लव जिहाद’ की बात कही: महाराष्ट्र सरकार के मंत्री नितेश राणे ने कहा है कि कुछ मुस्लिम युवक हिंदू नाम बताकर या हिंदू होने का ढोंग करके गरबा कार्यक्रमों में प्रवेश करते हैं, माथे पर तिलक लगाते हैं। हिंदू लड़कियों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसाते हैं। इससे ‘लव जिहाद’ का खतरा है।

पूरी खबर पढ़ें…

7. अमेरिका ने मिडिल-ईस्ट में दूतावासों को अलर्ट भेजा: ट्रम्प छुट्टी खत्म होने से पहले व्हाइट हाउस लौटे, दावा- अमेरिकी विमान ब्रिटिश एयरबेस से रवाना हुए

अमेरिका ने 9 देशों में मौजूद अपने दूतावासों और नागरिकों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी किया है। इनमें इराक, बहरीन, ओमान, सऊदी अरब, ईरान, कतर, लेबनान, कुवैत और जॉर्डन शामिल हैं।

अमेरिका ने कहा कि मिडिल-ईस्ट में जारी संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए इन देशों की यात्रा करने वाले अमेरिकियों को भी सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

रशिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी B-1B लांसर बॉम्बर ने ब्रिटेन के RAF फेयरफोर्ड एयरबेस से फुल आफ्टरबर्नर के साथ उड़ान भरते हुए मिडिल-ईस्ट की तरफ रवाना हुआ है।

ट्रम्प ने कैंप डेविड दौरा एक दिन पहले खत्म किया: इसी बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपना कैंप डेविड दौरा एक दिन पहले खत्म कर शनिवार शाम व्हाइट हाउस लौट आए।

पूरी खबर पढ़ें…

8. दिल्ली में SIR, 33 लाख वोटर्स को नोटिस: लिस्ट में चुनाव आयुक्त का नाम भी गलत; आडवाणी-जयशंकर भी शामिल; कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

दिल्ली में SIR के तहत बीजेपी नेता लालकृष्ण आडवाणी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और चुनाव आयुक्त एसएस संधू को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक, 33.13 लाख मतदाताओं को एन्यूमरेशन फॉर्म की जानकारी में गड़बड़ी के कारण नोटिस भेजे गए हैं।

नोटिस पाने वालों को 29 अक्टूबर तक ERO के पास जवाब और जरूरी दस्तावेज जमा करने होंगे। SIR का दावा-आपत्ति चरण 30 सितंबर तक चलेगा और अंतिम मतदाता सूची 4 नवंबर को जारी होगी। दिल्ली में SIR के खिलाफ याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. उत्तर प्रदेश: योगी हंसते हुए बोले- मुझे देखकर घोड़ा गिर गया:9 साल पुरानी कहानी सुनाई; कहा- मैं उस पर सवार होता तो क्या होता? (पूरी खबर पढ़ें)

2. उत्तर प्रदेश: मायावती फिर पलटीं, बोलीं- भतीजी को पार्टी नहीं सौंपूंगी:आकाश की तरह शादी के बाद बदल सकती है, ईशान को आगे बढ़ाऊंगी (पूरी खबर पढ़ें)

3. उत्तर प्रदेश: योगी बोले-हामिद अंसारी ने हिंदू परंपरा को आतंकवाद से जोड़ा: उनका बयान सचमुच डरावना है; ‘झूठ की गूंज’ अराजकता फैला रही (पूरी खबर पढ़ें)

4. तेलंगाना: डॉक्टर की कार में जिंदा जलकर मौत: डिवाइडर से टकराने से हादसा हुआ, पुलिस को सीट बेल्ट से बंधा शव मिला (पूरी खबर पढ़ें)

5. तमिलनाडु: तांत्रिक के पास 50 लड़कियों के अश्लील वीडियो मिले: हिडन कैमरे से रिकॉर्डिंग की, डॉर्क वेब पर बेचा; पुलिस ने अरेस्ट किया (पूरी खबर पढ़ें)

6. मौसम: MP-छत्तीसगढ़-गुजरात में बारिश; जूनागढ़ के झरने में 40 लोग फंसे:गोंडल में 2 घंटे में 3 इंच पानी गिरा; यूपी के महोबा में 6 डैम ओवरफ्लो (पूरी खबर पढ़ें)

7. जापान: वजन कम करने की कोशिश में बेहोश हुआ भारतीय खिलाड़ी: एशियन गेम्स से बाहर हुए वरुण सान्याल, पिता पीएम मोदी के आर्थिक सलाहकार (पूरी खबर पढ़ें)

8. स्पोर्ट्स: भारतीय विमेंस क्रिकेट टीम एशियन गेम्स के फाइनल में: शेफाली वर्मा जितने रन भी नहीं बना सकी पूरी बांग्लादेश टीम, गोल्ड मेडल मैच श्रीलंका से (पूरी खबर पढ़ें)

9. इंटरनेशनल: इमरान खान की बहन लाहौर से गिरफ्तार: भाई की रिहाई के लिए प्रदर्शन करने वाली थीं, पूर्व पाकिस्तानी पीएम का कल जेल में मेडिकल हुआ (पूरी खबर पढ़ें)

10. महाराष्ट्र: मुंबई में BMW फ्लाईओवर से 75 फीट नीचे गिरी: 3 मौतें, 1 घायल; चारों की उम्र 17 से 23 के बीच, मरीन ड्राइव से लौट रहे थे (पूरी खबर पढ़ें)

11. जापान: एशियन गेम्स के पहले दिन भारत को 2 सिल्वर: दोनों राइफल शूटिंग में आए; मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में भी मेडल पक्का (पूरी खबर पढ़ें)

12. इंटरनेशनल: रूस में चुनाव के आखिरी दिन सैकड़ों ड्रोन से हमला: मॉस्को में 2 की मौत, ऑयल रिफाइनरी को भी नुकसान; रूस ने 1600 ड्रोन मार गिराए (पूरी खबर पढ़ें)

13. क्रिकेट: टीम इंडिया ने गंवाया टी-20 में नंबर-1 का ताज: श्रीलंका को क्लीन स्वीप कर इंग्लैंड टॉप पर, तीसरा मैच 8 विकेट से जीता (पूरी खबर पढ़ें)

14. नेशनल: सिया ने दोस्त की फोटो लगाकर फेक इंस्टा-ID बनाई: बर्थडे सरप्राइज के बहाने मंगेतर को लोहगढ़ बुलाया; केतन मर्डर केस की चार्जशीट में खुलासा (पूरी खबर पढ़ें)

15. एंटरटेंमेंट: कटरीना की ट्रोलिंग के बाद भड़के सलमान: बोले- मुझे भी कहा गया- बूढ़ा हो गया; बीच शो में उतारी टी-शर्ट, दिखाए एब्स (पूरी खबर पढ़ें)

16. नेशनल: मैथिली ठाकुर के सपोर्ट में आईं कंगना: रोल्स रॉयस कार पर बोलीं- क्या नेताओं को गरीब रहना चाहिए, 13 करोड़ की कार पर ट्रोल हुईं मैथिली (पूरी खबर पढ़ें)

17. नेशनल: IIT बॉम्बे सुसाइड केस में प्रोफेसर पर FIR:पिता का आरोप- साहिल को जातिसूचक गालियां दीं, 3 महीने प्रताड़ित किया; इस साल IIT में 9 आत्महत्याएं (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

पायलट ने बनाई मोनालिसा की तस्वीर

अमेरिका में एक पायलट ने अपने विमान की उड़ान को पेंटिंग ब्रश बना दिया। अरकांसस के बेंटनविल से GPS पर ऐसा रास्ता चुना कि पूरा फ्लाइट ट्रैक मोनालिसा की तस्वीर जैसा नजर आया। 56 किलोमीटर की इस उड़ान को पूरा करने में लगभग 3 घंटे लगे। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर:’छात्रों की गूंज’ के जरिए राहुल का चुनावी गणित क्या है, क्या ये काम करेगा; BJP कैसे काउंटर कर रही

2. भास्कर इंटरव्यू: मिर्जापुर में मुमताज बीवी बनीं सोनल चौहान बोलीं: सोशल मीडिया पर शादी के प्रस्ताव बहुत आते हैं, सपनों का राजकुमार शायद आसपास ही है

3. साइबर लिटरेसी: पोर्न देखने के चक्कर में बैंक अकाउंट खाली:सरकार की चेतावनी, एडल्ट एप्स की लिस्ट जारी, भूलकर भी ये एप न खोलें

4. भास्कर एनालिसिस: इंदौर में ‘सिस्टम बनाम स्टूडेंट’ की सियासी जंग:राहुल के मंच से छात्रों ने गिनाए MP के 5 मुद्दे; बीजेपी बोली- सब प्रायोजित है

5. ग्राउंड रिपोर्ट: लग्जरी फार्महाउस में रहने वाला करोड़पति किसान:250 एकड़ में खेती कर रहे, बाराबंकी में सिर्फ केले से ₹1.65 करोड़ कमाए

6. भास्कर एनालिसिस: यूपी BJP में सीडी कांड वाले उपेंद्र साइडलाइन:98 जिला प्रभारियों में दिखा संतोष-तावड़े का फॉर्मूला, पुराने चेहरों की वापसी

7. भास्कर एक्सक्लूसिव: PK के माइक्रो मैनेजमेंट को कैसे काटेगी BJP:2.67 करोड़ घरों तक पहुंचेगी भाजपा, जनता से पूछेंगे- मोदी की 26 योजनाएं मिली या नहीं

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

🌦️ मौसम का मिजाज

कर्क राशि वालों को रुका पैसा मिल सकता है। बिजनेस के लिहाज से भी अनुकूल दिन है। जानिए आज का राशिफल…

आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप…

मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…



Source link

Related posts

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 23 अगस्त 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 23 august 2026 morning top news headlines ntc

Rampur News:अमृतवेले से देर शाम तक गुरबाणी कीर्तन से गूंजता रहा गुरुद्वारा – The Gurdwara Resonated With Gurbani Kirtan From The Early Morning Hours Until Late Evening

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 19 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 19 september 2026 morning top news headlines ntc