Morning News Brief: ITBP चीफ बोले- गलवान जैसी झड़प रोकने ड्रोन फोर्स बने; अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (23 अक्टूबर 2026) की खबरों में  ITBP चीफ बोले- गलवान जैसी झड़प रोकने ड्रोन फोर्स बने; अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी; भारत यूरोप का दूसरा बड़ा हथियार सप्लायर बना; सोना-चांदी में बड़ी गिरावट प्रमुख रहा।

1.  ITBP चीफ बोले- गलवान जैसी झड़प रोकने ड्रोन फोर्स बने

इंडो-तिब्बत बॉर्डर पुलिस (ITBP) के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर चीनी सैनिकों के साथ टकराव को लेकर बड़ा बयान दिया है. जिसके बाद से कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा. जयराम रमेश ने सीमा तनाव और 112 अरब डॉलर के व्यापार घाटे पर भी सवाल उठाए. ITBP के महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा है कि अरुणाचल प्रदेश में कई जगहों पर भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच आमना-सामना हुआ है.

पढ़े पूरी खबर…….

2. अमिताभ बच्चन को जान से मारने की धमकी

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन और पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ को जान से मारने की धमकी मिली है। मुंबई की मेयर रितु तावड़े को भेजे गए एक धमकी भरे ई-मेल में अमिताभ बच्चन के बंगले ‘जलसा’ को बम से उड़ाने की बात कही गई है। ई-मेल में 31 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच हमले की आशंका जताई गई है। मुंबई पुलिस और साइबर सेल ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

पढ़े पूरी खबर…….

3. भारत यूरोप का दूसरा बड़ा हथियार सप्लायर बना

रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद यूरोप में गोला-बारूद की बढ़ती मांग से भारतीय डिफेंस कंपनियों को कमाई का बड़ा मौका मिला है. भारत ने एक साल में 8 हजार करोड़ से ज्यादा के डिफेंस साजो-समान यूरोप को बेचे हैं. इसमें गोला-बारूद और कई हथियार शामिल हैं. यूरोप हथियारों के लिए भारत पर निर्भर हो रहा है और भारत दक्षिण कोरिया के बाद यूरोप का दूसरा बड़ा गोला-बारूद सप्लायर बन गया है.

पढ़े पूरी खबर…….

4. सोना-चांदी में बड़ी गिरावट

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है। घरेलू वायदा बाजार में सोना 1.43 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम के करीब आ गया है, जबकि चांदी का भाव भी 2 लाख रुपए प्रति किलो के स्तर से नीचे पहुंच गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

पढ़े पूरी खबर…….

कल की महत्वपूर्ण खबरें……

गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ को कनाडा पुलिस ने दबोचाः पंजाब के तरनतारन का कुख्यात गैंगस्टर अमृतपाल सिंह बाठ कनाडा के सरी बॉर्डर (Surrey Border) पर गिरफ्तार कर लिया गया है. वह कनाडा के सरी में हरप्रीत सिंह की फर्जी ID पर रह रहा था. बाठ पंजाब के तरनतारन जिला का रहने वाला है. उस पर विदेश से अपने सिंडिकेट को ऑपरेट करने का आरोप है. विधायक हरमीत सिंह संधू ने पंजाब विधानसभा में दावा किया कि बाठ को कनाडा में गिरफ्तार कर लिया गया है. (पूरी खबर पढ़े)

Driving Licence बनवाने के नियमों में होंगे बड़े बदलावः केंद्र सरकार ड्राइविंग लाइसेंस (DL) से जुड़े नियमों में बड़े बदलाव की तैयारी कर रही है। सड़क परिवहन मंत्रालय के ड्राफ्ट नोटिफिकेशन में लाइसेंस के रंग, ऑनलाइन टेस्ट और जरूरी दस्तावेजों को लेकर कई प्रस्ताव शामिल हैं। हालांकि, ये बदलाव अभी प्रस्तावित हैं और अंतिम नियम जारी होने बाकी हैं। (पूरी खबर पढ़े)

सौरव गांगुली को दिल्ली HC से लगा बड़ा झटकाः भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को फिल्म दूसरा (Doosra) की रिलीज रुकवाने की कोशिश में फिलहाल दिल्ली हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है. अदालत ने 23 अक्टूबर को प्रस्तावित फिल्म की सिनेमाघरों में रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया. गांगुली का आरोप है कि फिल्म में उनके नेतृत्व, 2002 नेटवेस्ट सीरीज के फाइनल और लॉर्ड्स में शर्ट उतारकर जश्न मनाने की घटना का जिक्र कर उनके व्यक्तित्व और कॉमर्शियल अधिकारों का उल्लंघन किया गया है. (पूरी खबर पढ़े)

SIR पर चुनाव आयोग में फूट! 10 महीने में 14 बार दो चुनाव आयुक्तों ने फैसलों पर जताई नाराजगी, जानकारी के बिना निर्णय लेने का लगाया आरोप

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

Jaipur Neerja Modi School Case Update; Police Charge Sheet

2026-27 Rajasthan School Calendar Change; Summer Winter Holidays Update

India Drought Fear | Pakistan Petrol ₹5 Cheaper; Modi on Energy Crisis