Morning News Brief: PM मोदी नशे की बढ़ती समस्या पर हुए भावुक; 2070 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम- प्यू रिसर्च रिपोर्ट


Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (18 नवम्बर 2026) की खबरों में PM मोदी नशे की बढ़ती समस्या पर हुए भावुक; जजों की नियुक्ति के नियम 11 साल से अधूरे; राहुल गांधी ने अमेरिका में दिया बड़ा बयान: आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत; 2070 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है इस्लाम- प्यू रिसर्च रिपोर्ट प्रमुख रहा.

1. PM मोदी नशे की बढ़ती समस्या पर हुए भावुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में बढ़ती नशे की समस्या और युवाओं में नशे की लत को लेकर गहरी चिंता जताई है. बुधवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री भावुक हो गए. सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने रुंधे गले से कहा कि देश की युवा पीढ़ी को नशे की गिरफ्त में जाने से हर हाल में बचाना होगा.

पढ़े पूरी खबर……

2. जजों की नियुक्ति के नियम 11 साल से अधूरे

जजों की नियुक्ति से जुड़े संशोधित मेमोरेंडम ऑफ प्रोसीजर को अंतिम रूप देने में करीब 11 साल की देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. दरअसल, यह दस्तावेज तय करता है कि सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति किस प्रक्रिया से होगी.

पढ़े पूरी खबर……

3. राहुल गांधी ने अमेरिका में दिया बड़ा बयान: आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा भारत

 कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भारत की आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंता जताई है. अमेरिका दौरे पर पहुंचे राहुल गांधी ने बुधवार को न्यूयॉर्क स्थित कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों और फैकल्टी के साथ बातचीत के दौरान कहा कि भारत आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है. इसकी प्रमुख वजह बड़े पैमाने पर बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की खामियां हैं.

पढ़े पूरी खबर……

4. 2070 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है- प्यू रिसर्च रिपोर्ट

दुनिया में धार्मिक आबादी का समीकरण आने वाले दशकों में तेजी से बदल सकता है। प्यू रिसर्च सेंटर की नई रिपोर्ट के मुताबिक, 2020 से 2070 के बीच हिंदू, मुस्लिम और ईसाई आबादी के आकार और वैश्विक हिस्सेदारी में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. रिपोर्ट में सबसे अहम अनुमान यह है कि 2035 तक इस्लाम दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बन सकता है, जबकि भारत में हिंदुओं की आबादी में करीब 17.6 करोड़ की वृद्धि होने की संभावना है.

पढ़े पूरी खबर……

कल की कुछ और भी महत्वपूर्ण खबरें……

पाकिस्तानी नागरिक मर्चेंट को मिली 27 साल की सजा, ईरान के इशारे पर रचा था ट्रंप को मारने का षड्यंत्र: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत बड़े नेताओं की हत्या की साजिश रचने वाले पाकिस्तानी नागरिक आसिफ मर्चेंट को 27 साल 6 महीने जेल की सजा सुनाई गई है. अमेरिकी जांच एजेंसियों के मुताबिक, वह ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के लिए काम करता था.

पढ़े पूरी खबर……

PM मोदी ने मनीला में की ‘मेड इन पाकिस्तान’ ई-रिक्शे की सवारी?: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मनीला में एक खास तिपहिया वाहन की सवारी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई. कुछ पाकिस्तानी सोशल मीडिया हैंडल्स ने दावा किया कि पीएम मोदी ने आसियान (ASEAN) शिखर सम्मेलन के दौरान पाकिस्तान में बने ई-रिक्शे में सफर किया. हालांकि, इस दावे की सच्चाई कुछ और ही निकली.

पढ़े पूरी खबर……

Air India Express को मिला नया CEO, दीपक राजावत 1 दिसंबर से संभालेंगे पदभार: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने दीपक राजावत को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) नियुक्त करने की घोषणा की है. वह 1 दिसंबर 2026 से पदभार संभालेंगे. राजावत को एविएशन सेक्टर में लंबा एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह कंपनी में CFO की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं. 

पढ़े पूरी खबर……

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

Bihar Morning News : पीएम के दौरे को लेकर बैठक, राजद और कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस

Morning News Brief Today | Top Headlines & Latest Updates 2026

सुबह की न्यूज डायरी।। 19 NOV 2026।।