Morning News Brief | Punjab UP Politics, Nvidia CEO Resignation & Gold Price


.

पंजाब और यूपी में सियासी समीकरण बदले हैं। चीनी महिला से अफेयर के आरोपों के बीच एनवीडिया CEO पद से इस्तीफा दिया। मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ में आगे जानिए ओवैसी से गठबंधन के बाद चंद्रशेखर की एक्स गर्लफ्रेंड ने क्या कहा?

⏰आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर नजर रहेगी…

1. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेंगलुरु और मैसूर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

2. हैदराबाद में कांग्रेस भारत समिट के आयोजन में राहुल गांधी समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

📰 कल की बड़ी खबरें…

1. यूपी में चंद्रशेखर-ओवैसी की पार्टियों में गठबंधन, सभी 403 सीटों पर लड़ेंगे, चंद्रशेखर CM फेस

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने गठबंधन का ऐलान किया। इसका नाम सामाजिक परिवर्तन मोर्चा रखा गया है।

गुरुवार को लखनऊ में संयुक्त प्रेसवार्ता में ओवैसी ने कहा कि चंद्रशेखर यूपी में सीएम का चेहरा होंगे। हमारा गठबंधन यूपी की सभी 403 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा।

एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी बोलीं- जीरो सीट जीतेगा: चंद्रशेखर का ओवैसी की पार्टी से गठबंधन होने के बाद उनकी एक्स गर्लफ्रेंड रोहिणी घावरी ने तीखा हमला किया।

रोहिणी ने 3 मिनट का वीडियो जारी कर कहा- चंद्रशेखर और ओवैसी यूपी में एक भी सीट जीतकर दिखा दें। फिर वह जो भी कहेगा, मैं करने के लिए तैयार हूं।

वहीं, पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने दूसरी लिस्ट में 31 नाम घोषित किए हैं. जिसमें एक मंत्री और 7 विधायकों के टिकट काटे गए हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

2. आजम खान को डासना जेल से लेकर दिल्ली पहुंची ED, अखिलेश बोले- कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए

गाजियाबाद की डासना जेल में बंद सपा नेता आजम खान को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम गुरुवार रात दिल्ली लेकर पहुंची।

दरअसल, पहले आजम को लखनऊ लाने की जानकारी मिली थी, लेकिन ED की टीम उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गई। वहां मेडिकल चेकअप के बाद आजम को ED दफ्तर ले जाया गया।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने X पर लिखा-

समाचार मिला है कि आजम खान को किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। ये प्रशासन की जिम्मेदारी है कि उनके स्वास्थ्य और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए। कोई भी लापरवाही न बरती जाए।

पूरी खबर पढ़ें…

3. बाहुबली का केशव पर तंज- सवाल पूछने पर पिटवाता नहीं, मेरे जैसी रैली करके दिखाइए

प्रयागराज के बाहुबली और पूर्व विधायक उदयभान करवरिया ने गुरुवार को रामपुर करछना में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि जब तक किसी के पास पद होता है, उसके आसपास चाटुकारों की भीड़ लगी रहती है।

‘पद छोड़कर मेरे जैसा बनिए, गुलामी करुंगा’: डिप्टी सीएम केशव मौर्य का नाम लिए बिना उन्हें चुनौती देते हुए उदयभान ने कहा, “पद छोड़कर एक ऐसी रैली करके दिखाइए, मैं जिंदगीभर आपका गुलाम बनकर रहूंगा।”

उदयभान ने यह बात प्रयागराज में हुए प्रबुद्ध ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान हंगामे और थप्पड़बाजी को लेकर कही।

पूरी खबर पढ़ें…

4. चीनी महिला से अफेयर विवाद में एनवीडिया CEO का इस्तीफा, एक और महिला संग रिश्ते का भी खुलासा हुआ

एलिस हुआंग ने अपने वीचैट अकाउंट पर जेन्सेन के साथ की तस्वीरें भी शेयर की थीं।

दुनिया की सबसे बड़ी AI चिप कंपनी एनवीडिया के CEO जेन्सेन हुआंग ने पद से इस्तीफा दे दिया। उन पर चीनी जासूस एलिस हुआंग से रिश्ते रखने का आरोप है।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगापुर की कंपनी मेगास्पीड की पूर्व अधिकारी एलिस चीन की खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रही थीं।

हुआंग की जगह लेंगी कोलेट क्रेस जेन्सेन हुआंग की जगह कोलेट क्रेस एनवीडिया का अंतरिम CEO नियुक्त किया गया है। वह कंपनी की CFO भी हैं। कोलेस सिस्को और माइक्रोसॉफ्ट में भी काम कर चुकी हैं।

जेन्सेन के एक और अफेयर का खुलासा जेन्सेन हुआंग के एक और महिला से अफेयर का खुलासा हुआ है। जो एनवीडिया में काम करने वालीं किम्बर्ली पॉवेल हैं। किम्बर्ली सीधे जेन्सन हुआंग को रिपोर्ट करती थीं।

पूरी खबर पढ़ें…

5. रिटेल महंगाई 6.09%, 12 महीने में सबसे ज्यादा, RBI की तय लिमिट 6% से ऊपर निकली

अक्टूबर में देश की रिटेल महंगाई दर बढ़कर 6.09% पर पहुंच गई। सितंबर में यह 5.54% थी। यानी, एक महीने में महंगाई दर में 0.55% की बढ़ोतरी हुई।

अक्टूबर में रिटेल महंगाई दर RBI की तय 6% की ऊपरी सीमा भी पार कर गई है। RBI ने देश में महंगाई दर की सीमा 4% से 6% तय की थी।

देश के कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स यानी CPI में खाने-पीने की चीजों की हिस्सेदारी करीब 40% है। यानी इनकी कीमतों में बदलाव का सीधा असर कुल महंगाई पर पड़ता है।

आशंका: RBI ब्याज दरों में बढ़ोतरी कर सकता है

महंगाई इसी तरह बढ़ने से RBI पर इसे काबू में लाने का दबाव बढ़ गया है। इसके लिए ब्याज दरों में बढ़ोतरी की जा सकती है। ब्याज दरें बढ़ने से होम लोन, कार लोन और दूसरे कर्ज महंगे हो सकते हैं।

पूरी खबर पढ़ें…

🎭 आज का कार्टून

⚡ कुछ अहम खबरें हेडलाइन में…

1. क्रिकेट: भारत-पाकिस्तान में होगा अंडर-19 एशिया कप फाइनल: सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को हराया, PAK ने दी बांग्लादेश को मात (पूरी खबर पढ़ें)

2. नेशनल: मोदी बोले- न्यूज की तरह जिंदगी में भी डेडलाइन जरूरी: दिवाली मिलन समारोह में कहा- CM बना तो मुझसे पहले मीडिया को पता था (पूरी खबर पढ़ें)

3. इंटरनेशनल: अमेरिकी रक्षा मंत्री को सैनिक ने डांटा:सैनिक समाधि के सामने तस्वीरें ले रहे थे, साथ आई महिला हंसी तो कहा- शहीदों का सम्मान करें (पूरी खबर पढ़ें)

4. इंटरनेशनल: जम्मू-कश्मीर से लापता दोनों स्पेशल पुलिस ऑफिसर के शव मिले: शरीर गोलियों से छलनी, हथियार भी गायब; सेना के साथ जंगल में सर्चिंग पर गए थे (पूरी खबर पढ़ें)

5. टेक-बिजनेस: सुंदर पिचाई नंबर-1 ग्लोबल इंडियन लीडर, नडेला को पीछे छोड़ा:अल्फाबेट की वैल्यू 395.19 लाख करोड़ पहुंचाई, दुनिया की 200 बड़ी कंपनियां चला रहे भारतीय (पूरी खबर पढ़ें)

🗣️ बयान जो चर्चा में है…

😲 खबर हटके…

खुदाई में मजदूर को मिला 99 करोड़ का खजाना

बेल्जियम में सीवर पाइपलाइन बिछाने के लिए खुदाई कर रहे मजदूर को खजाना मिला। कोबे नाम के मजदूर को सोने की 49 ईंटें और हजारों सिक्के मिले। इसकी कीमत करीब 99 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पूरी खबर पढ़ें…

📸 फोटो जो खुद में खबर है

🌟 भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं…

1. आज का एक्सप्लेनर: पाकिस्तान ने 3 महीने में ₹578 करोड़ का भारतीय सामान खरीदा, बैन के बावजूद कैसे पहुंचे वैक्सीन-खून; सालाना ₹94,000 करोड़ इम्पोर्ट का दावा

2. जरूरत की खबर: खाना खाने के बाद मीठे की क्रेविंग: डॉक्टर से समझिए शरीर शुगर क्यों मांगता है, मीठे की लत छुड़ाने के 8 टिप्स

3. ब्लैकबोर्ड: लड़कों जैसे रहती हूं, सब छूकर पूछते हैं सवाल: मम्मी बोलती है बेटी स्पोर्ट्स में है, रिश्तेदार ने शर्ट में हाथ डाल दिया

4. सक्सेस स्टोरी: मनहूस कहकर 12 फिल्मों से निकाली गई थीं विद्या बालन: 6 महीने तक आईना देखने की हिम्मत नहीं हुई, ‘परिणीता’ से बनीं बॉलीवुड स्टार

🌍 करेंट अफेयर्स

करेंट अफेयर्स से जुड़ी अन्य जानकारी के लिए यहां क्लिक करें…

⏳आज के दिन का इतिहास

📊 बाजार का हाल

🌦️ मौसम का मिजाज

राशिफल…

कन्या वालों की नौकरी में ट्रांसफर और तरक्की के योग बनेंगे, कुंभ राशि की महिलाओं को करियर में सफलता मिलेगी। जानिए आज का राशिफल…



Source link

Related posts

Jhansi News:अमर उजाला के साथ होती है नाथूराम पांडेय की सुबह की शुरुआत – Nathuram Pandey Begins His Morning With Amar Ujala

A young man who left home for a wedding did not return; he was searched for the entire night and his body was found in a field in the morning.

Dainik Bhaskar Morning News Brief Punjab UP Politics | Nvidia CEO Resigns & Gold Sales Surge