MP Morning News: आज से छठ पर्व की शुरुआत, शिवपुरी-ग्वालियर दौरे पर CM, निवेश जुटाने विदेश जाएंगे मुख्यमंत्री, कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, कोरोना योद्धाओं का आंदोलन, राजधानी के हॉकी मैदान को FIH कैटेगरी-1 सर्टिफिकेट


MP Morning News: शब्बीर अहमद, भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे। जहां वे कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। इससे पहले वे भोपाल में नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल होंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

सीएम डॉ मोहन आज सुबह 10:40 बजे भोपाल के प्रकाश स्विमिंग पूल पहुंचेंगे। यहां 26वीं नेशनल पैरा स्विमिंग चैंपियनशिप के समापन समारोह में शामिल होंगे। सुबह 11:40 बजे भोपाल से शिवपुरी के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:50 बजे शिवपुरी पहुंचेंगे। जहां लाडली बहना योजना की राशि सिंगल क्लिक के जरिये से ट्रांसफर करेंगे। इसके साथ ही करोड़ों रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 3:05 बजे शिवपुरी से ग्वालियर पहुंचेंगे। पशुपालन सम्मेलन एवं पशु मेला कार्यक्रम शामिल होंगे। मुख्यमंत्री जन कल्याण (संबल) योजना एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि जारी करेंगे। शाम 5:10 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुंचेंगे। सीएम स्वच्छताकर्मियों का सम्मान भी करेंगे। रात करीब 7:20 बजे ग्वालियर से भोपाल पहुंचेंगे।

स्वामित्व योजना में 20 लाख से ज्यादा रजिस्ट्री

मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना में तेजी से काम हो रहा है। मुख्यमंत्री रजिस्ट्री योजना में प्रदेश में 20 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी है। ग्रामीण परिवारों को संपत्ति का वैधानिक अधिकार मिल रहा है। सभी 55 जिलों में रजिस्ट्रियों के पंजीयन का कार्य जारी है। छिंदवाड़ा जिले में अब तक सबसे ज्यादा 86 हजार 867 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी है।

निवेश जुटाने विदेश जाएंगे मुख्यमंत्री

सीएम डॉ मोहन यादव ग्लोबल इन्वेस्टर समिट 2027 से पहले निवेश जुटाने विदेश जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर से सिंगापुर और दक्षिण कोरिया के दौरे पर रहेंगे। 28 नवंबर को विदेश यात्रा पूरी कर भारत लौटेंगे। दोनों देशों के प्रमुख निवेशकों और उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। विदेशी निवेशकों को प्रदेश में उद्योगों के लिए उपलब्ध सुविधाओं और संसाधनों की जानकारी देंगे। निवेशकों को मध्यप्रदेश में उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। फरवरी 2027 में भोपाल में होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का न्योता देंगे। जीआईएस से पहले विदेशी निवेश आकर्षित करने की बड़ी तैयारी है। इससे पहले सितंबर में मुख्यमंत्री तीन दिवसीय दुबई दौरे पर भी गए थे।

वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन

वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर कांग्रेस बड़ा शक्ति प्रदर्शन करेगी। 25 नवंबर को ग्वालियर में प्रदेशभर के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जुटेंगे। एमपी कांग्रेस ग्वालियर से दिल्ली कूच करेगी। इस आंदोलन में एक लाख कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आंदोलन की कमान संभाली है। तैयारी के लिए 14 से 17 नवंबर तक जोनवार बैठकें होंगी। एआईसीसी ने मध्यप्रदेश के लिए 10 प्रभारी नियुक्त किए है, जो 13 नवंबर को भोपाल पहुंचेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने भी 10 प्रभारी बनाए है, जो आंदोलन की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।

कोरोना योद्धाओं का आंदोलन

कोरोना योद्धाओं ने पुनर्बहाली की मांग को लेकर प्रदेशव्यापी आंदोलन का ऐलान किया है। 16, 17 और 18 नवंबर को राजधानी भोपाल के नीलम पार्क में तीन दिवसीय महाआंदोलन किया जाएगा। इस आंदोलन में प्रदेशभर से करीब 4 हजार कोरोना योद्धा परिवार समेत शामिल होंगे।

आज से छठ महापर्व

आज से छठ महापर्व की शुरुआत होगी। 13 नवंबर को नहाय-खाय, 14 नवंबर को खरना, 15 नवंबर को अस्ताचलगामी और 16 नवंबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसे लेकर मध्य प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई है।

राजधानी के हॉकी मैदान को FIH कैटेगरी-1 सर्टिफिकेट

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित अंतर्राष्ट्रीय खेल परिसर के हॉकी मैदान को कैटेगरी-1 का प्रमाणपत्र दिया है। हैदराबाद के बाद भोपाल दूसरा शहर बन गया है, जहां इस श्रेणी का अंतर्राष्ट्रीय मानकों वाला हॉकी मैदान है। आपको यह भी बता दे कि मध्यप्रदेश में यह पहला स्टेडियम है, जिसे FIH की कैटेगरी-1 मान्यता मिली है। यह प्रदेश के खेल इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

CG Morning News : CM साय मुंगेली को देंगे 465 करोड़ की सौगात… सौरभ चंद्राकर की ED कोर्ट में होगी पेशी… भूपेश बघेल की करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस… पढ़ें और भी खबरें

Bihar Morning News : छठ घाटों का निरीक्षण करेंगे मंत्री, सूप-साड़ी का होगा वितरण

13 November Top 10 News: सोनम वांगचुक पर पाबंदी, महंगाई का झटका और Microsoft Outage, 10 बड़े अपडेट | Top 10 Morning News India World Updates November 13 2026 Sonam Wangchuk Manipur Inflation Microsoft Outage