MP Morning News: उज्जैन दौरे पर सीएम डॉ मोहन, सफाईकर्मियों का बढ़ेगा वेतन-स्थाई होंगे, रेगुलर ई-अटेंडेंस लगाने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित, तकनीकी दृष्टि से खास रहेगा विधानसभा सत्र


MP Morning News: राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के सीएम डॉ मोहन यादव 8 और 9 नवंबर को उज्जैन दौरे पर रहेंगे। जहां वे धार्मिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे आज दीपावली पर्व पर सुबह 10 बजे भाजपा कार्यालय में लक्ष्मी पूजा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

सीएम डॉ मोहन यादव आज सुबह 10 बजे मुख्यमंत्री निवास में लोगों से मुलाकात करेंगे। दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देंगे। दोपहर 1.45 बजे उज्जैन पहुंचेंगे। दोपहर 2 बजे ग्राम पंचायत ढेडिया आगमन होगा, जहां स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 3 बजे उज्जैन आगमन होगा। मुख्यमंत्री यहां स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और यही रात्रि विश्राम करेंगे।
स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम

तकनीकी दृष्टि से खास रहेगा शीतकालीन सत्र

मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र इस बार तकनीकी दृष्टि से खास रहेगा। कागजी प्रक्रिया खत्म होगी। नेशनल ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) के जरिए पेपरलेस सिस्टम लागू होगा। विधायक विधानसभा पहुंचे बिना भी अपने टैबलेट से सवाल लगा सकेंगे। सवालों की मौजूदा स्थिति की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहेगी, अन्य कामकाज भी ऑनलाइन होंगे।

सफाईकर्मियों का बढ़ेगा वेतन, होंगे स्थाई

इस दीवाली सफाईकर्मियों की बल्ले-बल्ले है! 25 दिवसीय सफाईकर्मी विनियमितीकरण की प्रक्रिया में शामिल होंगे। इससे उनका वेतन बढ़कर 18 से 20 हजार रुपए हो जाएगा। 29 दिवसीय और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को स्थायी करने की प्रक्रिया शुरू होगी। एक महीने में प्रक्रिया पूरी करने का आश्वासन दिया गया है। सफाईकर्मियों का वेतन करीब 10,500 रुपए है। जिसे बढ़ाकर 25 हजार रुपए करने की मांग कर रहे थे। वेतन समेत चार मांगों को लेकर तीन दिन तक चली हड़ताल से सड़कों पर 2,550 टन कचरा जमा हो गया था।

रेगुलर ई-अटेंडेंस लगाने वाले शिक्षक होंगे सम्मानित

नियमित ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा। ऐसे शिक्षकों को विभाग डिजिटल प्रशस्ति पत्र देगा। इसमें समय पर ई-अटेंडेंस लगाने के साथ ‘हमारे शिक्षक ऐप’ के जरिए अवकाश आवेदन और अन्य विभागीय काम करने वाले शिक्षक शामिल होंगे। नियमित और समयबद्ध उपस्थिति दर्ज करने वाले शिक्षकों को ऐप के जरिए ही डिजिटल प्रशस्ति पत्र दिए जाएंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

कानपुर की कल की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:थार सवार लड़कियों ने स्कूटीसवार को रौंदा, बॉक्सिंग प्लेयर का मर्डर, दिवाली पर मेट्रो की टाइमिंग बदली

Morning News Brief: पीएम मोदी ने देशवासियों  दिवाली की बधाई दी; ‘बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थी’, सोनिया गांधी ने खोले कई राज

Bihar Weather Today: दीपावली पर मौसम रहेगा सामान्य, सुबह धुंध के बाद धूप; 10 नवंबर से बढ़ेगी ठंड