MP Morning News: जबलपुर में लोकतंत्र बचाओ रैली, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सीएम मोहन होंगे शामिल, पराली से धुआं-धुआं प्रदेश, धनतेरस पर गांव-गांव रजिस्ट्री अभियान, राम-कृष्ण पर टिप्पणी कर घिरे धीरेंद्र शास्त्री


MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज भारतीय जनता पार्टी की लोकतंत्र बचाओ रैली है। जिसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल समेत कई नेता शामिल होंगे।

CM के आज के कार्यक्रम

सीएम डॉ मोहन यादव आज जबलपुर दौरे पर रहेंगे। वे भोपाल में बैठकों भी लेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुबह 11:30 से 12:30 तक मंत्रालय में 2 बैठकें लेंगे। 12:30 बजे बलराम कृषि महोत्सव सिवनी में वीसी के जरिए शामिल होंगे। दोपहर 2:55 बजे जबलपुर रवाना होंगे। शाम 4 बजे शहीद स्मारक ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा में शामिल होंगे।

पराली से धुआं-धुआं मध्यप्रदेश

पराली जलाने में मध्य प्रदेश, देश में टॉप 3 में शामिल है। पंजाब, राजस्थान के बाद एमपी में सबसे ज्यादा पराली जल रही है। 2025 के मुकाबले 10 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए है। धान की कटाई के बाद पराली जलाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है। 1 नवंबर तक 45 दिन में 566 मामले दर्ज हुए है। ICAR की CREAMS लैब के डेटा में यह खुलासा हुआ है। सबसे ज्यादा प्रदेश में 70 मामले श्योपुर में दर्ज हुए। गुना में 45, नर्मदापुरम में 41, दतिया में 38, सीहोर में 37 और उज्जैन में 33 मामले दर्ज हुए है।

युवा वर्ष 2027 में MSME के लिए मोहन सरकार की रणनीती

MPIDC की तर्ज पर MSME के लिए नई कंपनी बनेगी। MSME IDC के अंतर्गत 2.5 से 500 करोड़ निवेश वाली कम्पनियां आएंगी। इसी महीने कैबिनेट से मंजूरी मिलेगी। 30 नवंबर तक कंपनी का गठन होगा। यह कंपनी सड़क, बिजली, पानी और भूमि उपलब्ध करवाएगी। विशेष कंसल्टेंट पैनल और कंपनी का अलग MD होगा।

धनतेरस पर गांव-गांव पहुंचेगा रजिस्ट्री का अभियान

मध्य प्रदेश में स्वामित्व योजना के तहत 20 लाख रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा गया है। धनतेरस पर रजिस्ट्री अभियान गांव-गांव पहुंचेगा। मंत्री, विधायक और सांसद गांवों में रजिस्ट्रियां करवाएंगे। सरकार ने 15 नवंबर तक लक्ष्य पूरा करने का टारगेट रखा है। 6 नवंबर को गांवों में शत-प्रतिशत रजिस्ट्री कराने का अभियान चलाया जाएगा। राज्य सरकार पट्टे की रजिस्ट्री का स्टांप शुल्क भरेगी। अब तक 12 लाख 87 हजार 252 रजिस्ट्रियां पूरी हो चुकी हैं। राज्य सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 50 लाख निजी संपत्तियों की मुफ्त पक्की रजिस्ट्री का लक्ष्य रखा है।

राम-कृष्ण पर टिप्पणी पर घिरे धीरेंद्र शास्त्री

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर बवाल मच गया है। भगवान राम और कृष्ण पर टिप्पणी को लेकर संत समाज में रोष है। स्वामी वैराग्यानंद गिरी उर्फ मिर्ची बाबा ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि धीरेंद्र शास्त्री का अंत आ गया है। गौरतलब है कि शिवपुरी जिले की करैरा में आयोजित श्री राम कथा में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि उनके भगवान सीधे खड़े होते हैं, जबकि ठाकुर जी तीन जगह से टेढ़े होते हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

Bangladesh Latest News, Updates in Hindi | बांग्लादेश के समाचार और अपडेट

Sitapur News:सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा मतदान – Voting Will Take Place From 8 A.m. To 4 P.m

Morning News Brief: बुलेट ट्रेन के नॉर्थ कॉरिडोर को पीएम मोदी ने मंजूरी दी; ज्ञानेश कुमार रात को सो नहीं पा रहे, जेल जाना तय- राहुल गांधी