MP Morning News: भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक आज, संविदा कर्मचारियों के मानदेय भुगतान को लेकर NHM का सख्त निर्देश, CM डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम


संजय पाटीदार, भोपाल। आज भोपाल नगर निगम परिषद की बैठक होने जा रही है, जिसमें अवैध होर्डिंग्स से लेकर शहर के विकास से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर भारी हंगामा होने के आसार हैं। आईएसबीटी स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित इस बैठक में कुल 13 सवालों पर चर्चा होगी और 4 प्रमुख एजेंडों को मंजूरी के लिए रखा जाएगा।

बीजेपी जिलाध्यक्ष और एमआईसी मेंबर रविंद्र यति के सवाल पर आज सदन में शहरभर के वैध-अवैध होर्डिंग्स और पोस्टरों का लेखा-जोखा रखा जाएगा, जिसका जवाब एमआईसी मेंबर जगदीश यादव देंगे। 19 अगस्त की बैठक में खारिज हुए दो अहम प्रस्तावों को नए संशोधनों के साथ फिर लाया जा रहा है। इसमें निगम मुख्यालय के सर्विस ब्लॉक को 10+10 यानी कुल 20 साल तक देने और सोन चिरैया हॉकर्स कॉर्नर को कड़े सुरक्षा नियमों (24 घंटे सीसीटीवी और गार्ड) के साथ किराए पर देने का प्रस्ताव शामिल है।

अमृत 2.0 योजना के लिए 493.49 करोड़ रुपये का ऋण लेने का प्रस्ताव भी सदन के सामने रखा जाएगा। साथ ही, पिछली बैठक में कमिश्नर के न रहने पर अध्यक्ष की नाराजगी के बाद, इस बार सदन की कार्यवाही और अधिकारियों की मौजूदगी पर भी खास नजर रहेगी।

 संविदा कर्मचारियों के मानदेय भुगतान को लेकर NHM का सख्त निर्देश

मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत काम करने वाले संविदा कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। स्वास्थ्य विभाग ने संविदा कर्मचारियों के मानदेय भुगतान को लेकर बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं, ताकि अब उन्हें सैलरी के लिए परेशान न होना पड़े। NHM संचालक वित्त वीरभद्र शर्मा ने 23 अक्टूबर 2026 को आदेश जारी कर सभी मेडिकल कॉलेजों के डीन, क्षेत्रीय संचालकों, सीएमएचओ और सिविल सर्जनों को निर्देश दिए हैं कि हर महीने की पहली तारीख को संविदा कर्मचारियों का मानदेय हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि आगामी महीने में दीपावली का त्योहार है, इसलिए कर्मचारियों को समय पर सैलरी मिलनी चाहिए ताकि त्योहार से पहले भुगतान में कोई देरी न हो। विभाग ने पहले जारी निर्देशों का भी कड़ाई से पालन करने को कहा है।

CM डॉ. मोहन यादव के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज राजधानी भोपाल से लेकर धार और विंध्य तक विकास की बड़ी सौगातें देने वाले हैं। आज सीएम भोपाल में एचआर-सीएसआर सम्मेलन में शामिल होने के बाद धार और सतना-रीवा के दौरे पर रहेंगे, जहाँ वे सिंचाई और रेल कनेक्टिविटी के बड़े प्रोजेक्ट्स की सौगात देंगे।

दोपहर 2 बजे सरदारपुर दौरे के दौरान सीएम मोहन यादव 2,387 करोड़ रुपये की लागत वाली माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे, जिससे धार और झाबुआ के 260 गांवों की करीब 57,400 हेक्टेयर कृषि भूमि को पानी मिलेगा। साथ ही, फसल बीमा योजना की राशि भी सिंगल क्लिक से अंतरित होगी।

दोपहर 3 बजे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के साथ सीएम सतना-देवेंद्रनगर और रीवा-चुरहट के बीच 118 किमी नए रेलखंडों का लोकार्पण करेंगे। इस सौगात से आजादी के बाद पहली बार सीधी जिला रेल नेटवर्क से जुड़ेगा।

इससे पहले सीएम सुबह लोक भवन और कुशाभाऊ ठाकरे हॉल में स्थानीय कार्यक्रमों के साथ ‘अभ्युदय 2026’ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए विभागीय समीक्षा करेंगे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



Source link

Related posts

Jaipur Neerja Modi School Case Update; Police Charge Sheet

2026-27 Rajasthan School Calendar Change; Summer Winter Holidays Update

India Drought Fear | Pakistan Petrol ₹5 Cheaper; Modi on Energy Crisis