Muzaffarnagar Eve Teasing Case | Public Thrashing Video Viral


वरुण कुमार शर्मा | मुजफ्फरनगर16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुज़फ़्फ़रनगर के नई मंडी थाना क्षेत्र के लक्ष्मण विहार में युवती से छेड़छाड़ के आरोप को लेकर जमकर हंगामा हुआ। युवती का रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगने के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़ लिया और इसके बाद उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। युवक की पिटाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार अपराह्न करीब 4 बजे एक युवती अपनी बहन की दुकान पर जा रही थी। इसी बीच रास्ते में कूकड़ा निवासी इंतजार नाम के युवक ने उसे रोक लिया और मोबाइल नंबर मांगने लगा। युवती ने नंबर देने से इनकार किया और विरोध किया। आरोप है कि इसके बाद युवक ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।

युवती ने पास की दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को घटना की जानकारी दी।

दावा किया जा रहा है कि युवती ने पास की दुकान पर पहुंचकर दुकानदार को घटना की जानकारी दी। शोर शराबा सुनकर आसपास मौजूद लोग भी मौके पर पहुंच गए। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसकी अच्छे से मज़ामत के दी। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हंगामे की सूचना मिलने पर नई मंडी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान युवक ने युवती से मोबाइल नंबर मांगने की बात स्वीकार किए जाने की जानकारी सामने आई है।

फिलहाल पुलिस युवती की शिकायत और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

बार बालाओं के साथ ‘बारी जावां’ पर पिस्टल डांस, वीडियो वायरल होते ही खुली भागलपुर जेल से न‍िकले हिस्ट्रीशीटर की पोल

मां खेतों में करती हैं मजदूरी, पिता पढ़ाते हैं ट्यूशन… वायरल दिव्यांग ज्योति की कहानी कर देगी भावुक

29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स, वीडियो देख भीग जाएंगी आंखें