Muzaffarnagar News:एसडीएम की गाड़ी का दुरुपयोग, हूटर बजाकर रील बनाते युवकों का वीडियो वायरल – Video Of Youths Misusing Sdm’s Vehicle, Making Reels By Blowing Horn Goes Viral


बुढ़ाना। एसडीएम बुढ़ाना की गाड़ी के दुरुपयोग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ युवक एसडीएम लिखी गाड़ी में हूटर बजाते हुए रील बनाते दिख रहे हैं। यह घटना मेरठ-करनाल हाईवे पर हुई।

वायरल वीडियो में एसडीएम लिखी गाड़ी में बैठे युवक जोर-जोर से हूटर बजा रहे हैं। एक युवक रील बनाता हुआ भी दिखाई दे रहा है। एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह वीडियो करीब छह-सात माह पुराना है। बुढ़ाना तहसील में तैनात चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी साजिद ने कार का दुरुपयोग किया था। उन्होंने इस मामले में तत्काल संज्ञान लिया है। साजिद के खिलाफ कार्रवाई और निलंबन के लिए शासन और उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है।



Source link

Related posts

वायरल बुखार का हमला तेज, 300 बेड अस्पताल में भर्ती होंगे मरीज, National Hindi News

Shamli News:वायरल ने बदला ट्रेंड, अब बुखार के साथ सांस के संक्रमण का खतरा – Viral Changes Trend, Now Risk Of Respiratory Infection Along With Fever

Purnia News: परीक्षा कक्षा का रील वायरल होने के बाद जीएलएम कॉलेज में बढ़ी सख्ती, Purnia Hindi News