Muzaffarpur News : घूस मांगने का ऑडियो वायरल, वैशाली की महिला थानेदार पूर्णिमा कुमारी निलंबित


संजीव कुमार, मुजफ्फरपुर। वैशाली महिला थाना की थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी को घूस मांगने से संबंधित ऑडियो प्रसारित होने के मामले में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। डीआइजी कार्यालय से इसकी जानकारी दी गई। मामला पिछले वर्ष महिला थाना में दर्ज दहेज प्रतिषेध अधिनियम से जुड़े एक कांड से संबंधित है।

ऑडियो सामने आने के बाद शुरू हुई जांच

महिला थानेदार द्वारा घूस मांगने से संबंधित ऑडियो प्रसारित होने के बाद इसे जांच के लिए वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली को भेजा गया था। एसएसपी ने मामले की जांच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, लालगंज से कराई।

जांच के दौरान पूछताछ और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर ऑडियो की पड़ताल की गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार, उक्त ऑडियो 22 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे से 1:30 बजे के बीच रिकॉर्ड किया गया था।

एक लाख रुपये मांगने की बात आई सामने

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, लालगंज की जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि जांच के दौरान सामने आए तथ्यों से प्रतीत होता है कि महिला थाना कांड के प्राथमिकी अभियुक्त सिपाही नवलेश कुमार से उसके भाई विमलेश कुमार का नाम प्राथमिकी से हटाने के लिए थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी द्वारा एक लाख रुपये की मांग की गई। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में पूर्णिमा कुमारी के आचरण को संदिग्ध बताया है।

लेन-देन के साक्ष्य नहीं मिले

जांच के दौरान डीआइजी कार्यालय के रीडर से रुपये के लेन-देन के संबंध में कोई मैनुअल या तकनीकी साक्ष्य उपलब्ध नहीं कराया गया। पूछताछ के दौरान भी पूर्णिमा कुमारी द्वारा इस संबंध में कोई जानकारी नहीं दी गई।

जांच रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि डीआइजी कार्यालय के कर्मी के विरुद्ध लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02, लालगंज द्वारा सौंपी गई जांच रिपोर्ट के आधार पर वरीय पुलिस अधीक्षक, वैशाली ने महिला थाना की थानाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी को निलंबित कर दिया। मामले में विभागीय स्तर पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।



Source link

Related posts

Noida News:तेंदुआ दिखने का वीडियो वायरल, विभाग बोला जंगली बिल्ली – Video Of Leopard Sighting Goes Viral; Department Calls It A Wild Cat

Rampur News:टांडा बिजलीघर में दिखा सेही का जोड़ा, वीडियो वायरल – Pair Of Porcupines Spotted At Tanda Power Plant; Video Goes Viral.pair Of Porcupines Spotted At Tanda Power Plant; Video Goes Viral

खाते-खाते की बप्पा की पूजा! ट्रोल हुई कोरियोग्राफर की ‘क्रिश्चियन’ पत्नी, यूजर्स बोले- जल्दी क्या थी – Remo dsouza wife lizelle dsouza chewing food while praying ganpati visarjan viral video trolling tmova