Nargis Fakhri Teach Child Girl How To Walk Like Pretty Girl Video Goes Viral – Entertainment News: Amar Ujala


बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री नरगिस फाखरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह इंस्टाग्राम पर अक्सर अपनी फिटनेस और कई तरह के वीडियो शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।




2 of 5

बच्ची के साथ नरगिस फाखरी
– फोटो : इंस्टाग्राम@nargisfakhri


वायरल वीडियो में क्या है?

नरगिस फाखरी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि अभिनेत्री डांस करते हुए स्टाइलिस्ट चाल में चलती हैं। दिलचस्प बात यह है कि उनके साथ छोटी सी बच्ची भी चलती है। बच्ची अभिनेत्री की नकल करती है। बैकग्राउंड म्यूजिक वीडियो को और खास बना रहा है।


3 of 5

बच्ची के साथ नरगिस फाखरी
– फोटो : इंस्टाग्राम@nargisfakhri


बच्ची के बारे में अभिनेत्री ने क्या कहा?

अभिनेत्री ‘प्रेट्टी गर्ल वॉक लाइक दिस’ गाने पर इस तरह चलती हैं, मानो वह डांस कर रही हों। वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा ‘वह बेबाक और शानदार है। थोड़ी दबंग भी है।’ वीडियो को कई यूजर्स लाइक कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।


4 of 5

बच्ची के साथ नरगिस फाखरी
– फोटो : इंस्टाग्राम@nargisfakhri


यूजर को पसंद आया वीडियो 

अभिनेत्री के वीडियो पर एक यूजर ने लिखा ‘बहुत खूबसूरत और मासूम।’ एक दूसरे यूजर ने लिखा ‘मेरी पहली क्रश’। एक तीसरे यूजर ने लिखा ‘खूबसूरत और बेहतरीन डांस करने वाली नरगिस फाखरी।’ एक चौथे यूजर ने लिखा ‘वह बहुत खूबसूरत नजर आ रही है।’


5 of 5

बच्ची के साथ नरगिस फाखरी
– फोटो : इंस्टाग्राम@nargisfakhri


नरगिस फाखरी का वर्कफ्रंट

  • अभिनेत्री ने फिल्म ‘रॉकस्टार’ (2011) से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थई। 
  • नरगिस फाखरी हाल ही में फिल्म ‘मस्ती 4’ में नजर आईं थीं। 
  • अभिनेत्री के बच्चे नहीं हैं। उनका कहना है कि वह आने वाले वक्त में एक बच्चा गोद लेंगी। 
  • नरगिस ने साल 2025 में शादी की थी।

View this post on Instagram

A post shared by Nargis Fkhri (@nargisfakhri)






Source link

Related posts

Shravasti News:ओपीडी में नहीं थम रहा वायरल बुखार – Viral Fever Cases Continue Unabated In The Opd

अभ्यास में विराट कोहली को क्यों आया गुस्सा? वीडियो हुआ वायरल

बिहार पुलिस बहुत सख्त… लेकिन खुद ही तोड़ रही नियम! VIDEO वायरल