Naugadh Viral Video: Youth Displays Gun on Social Media


कौस्तुम केशरी | नौगढ़(नौगढ), चंदौली26 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते युवक का वीडियो वायरल।

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के विशेषरपुर गांव निवासी युवक जितेंद्र सरकार का सोशल मीडिया पर कट्टा लहराते और उसमें गोली डालते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। इंस्टाग्राम पर दबंगई वाले गाने के साथ अपलोड किए गए वीडियो में युवक खुलेआम हथियार का प्रदर्शन करता दिखाई दे रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि युवक पूर्व में भी हथियारों के साथ कई वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर चुका है। इसके अलावा थाने के अंदर पुलिसकर्मियों के साथ खिंचवाई गई तस्वीरों को भी भोजपुरी गानों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किए जाने की बात सामने आई है।

वायरल वीडियो की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने इसकी पुष्टि की है और युवक की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की पुष्टि हो चुकी है। युवक को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन गंभीर मामला है। ऐसी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।



Source link

Related posts

‘मैंने तेरे ही भरोसे…’ कौन है वो अमेरिकी, जिस पर छाया ‘हनुमान अंश’ का जादू? – american singer alec soderberg hanuman ansh bhajan viral video tstf

Kaala Chashma गाने पर लड़की ने किया गजब का डांस, देख इंटरनेट हुआ शॉक्ड! वायरल वीडियो..

Hardoi Viral Video Case | Woman With Nine Children And Husband Booked