Netflix पर आते ही चमकी डिजास्टर फिल्म की किस्मत, टॉप 10 में ट्रेंड कर रही पीरियड ड्रामा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। ओटीटी एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है जहां नई फिल्में तो रिलीज होती ही हैं बल्कि थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्में भी चार से पांच हफ्तों की विंडो के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे देती है। इसी के चलते कई बार थिएटर में फ्लॉप होने वाली फिल्मों को भी एक नया जीवन मिल जाता है।

ओटीटी पर आते ही चमकी फिल्म की किस्मत

एक ऐसी ही फिल्म हाल ही में ओटीटी पर रिलीज हुई जो बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर तो डिजास्टर रही लेकिन अब ओटीटी पर आते ही इसकी किस्मत चमक गई है। जिस फिल्म की बात की जा रही है वह है विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना की पीरियड ड्रामा रणबाली (Ranabaali)।

थिएट्रिकल रन पूरा करने के बाद फिल्म ने नेटफ्लिक्स (Netflix) पर दस्तक दी और आते ही यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर छा गई है। फिल्म 13 नवंबर को स्ट्रीम हुई और इस वक्त यह टॉप 10 की लिस्ट में नंबर 2 पर ट्रेंड कर रही है।

क्या है फिल्म की कहानी?

यह फिल्म 1870 के दशक में दक्षिण भारत के रायलसीमा क्षेत्र में सेट है, जो विनाशकारी ‘ग्रेट मद्रास अकाल’ (1876–1878) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। अकाल के सबसे भीषण दौर में, सर थियोडोर हेक्टर (अर्नोल्ड वोस्लू) जैसे क्रूर ब्रिटिश अधिकारी ब्रिटिश शासनकाल का नेतृत्व कर रहे थे और आम जनता पर क्रूरता और अत्याचार की हदें पार हो रही थीं।



Source link

Related posts

‘रामायणम्’ के 9 दिन, बॉक्स ऑफिस पर बने 12 अद्भुत रिकॉर्ड, 2026 की बड़ी ओपनर से लेकर रणबीर के करियर की ‘रामबाण’ – ramayana 9 days on box office 12 remarkable records set from 2026 big opener to ranbir kapoor career best

‘रामायण’ की तबाही के बीच तमिल फिल्म का जलवा, बना डाला 2026 का कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड

‘पुष्पा 2’ से ‘रामायण’ तक, इन 8 भारतीय फिल्मों ने सबसे कम समय में कमाए 1000 करोड़ रुपये