Noida News:छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल – Fight Between Two Groups Of Students, Video Goes Viral


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित जीएनआईओटी कॉलेज के गेट के बाहर छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मामूली कहासुनी के बाद शुरू हुआ विवाद कुछ ही देर में बढ़ गया। दोनों पक्षों के छात्रों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसों के अलावा कुर्सी, बेल्ट और डंडों से हमला किया। सड़क पर काफी देर तक हंगामा होने से आसपास भीड़ जमा हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में छात्रों के दोनों गुट सड़क पर एक-दूसरे से मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। कुछ छात्र जमीन पर गिरे युवकों को पीटते नजर आ रहे हैं, जबकि कुछ युवक डंडे और कुर्सी लेकर हमला करते दिख रहे हैं। वहीं, कुछ छात्र बेल्ट से भी मारपीट करते नजर आए। हंगामे के दौरान राहगीर भी मौके पर रुक गए। इसी बीच किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छात्रों के बीच किसी बात को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। इसके बाद विवाद मारपीट में बदल गया। हालांकि, विवाद की वजह और मारपीट में शामिल छात्रों की संख्या की अभी पुष्टि नहीं हुई है। किसी छात्र के घायल होने की भी पुलिस ने जानकारी नहीं दी है।

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में अभी किसी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ और वीडियो के माध्यम से जानकारी जुटा रही है। पहचान होने पर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

हाफिजपेट रेलवे स्टेशन वायरल वीडियो, तेलंगाना DGP ने क्या कहा?

मुंबई का ये हाल देख दुखी हुआ विदेशी, गेटवे ऑफ इंडिया का हाल देख आ जाएगी शर्म

Kanpur News: सफाई कर्मी को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, Kanpur Hindi News