Noida News:प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से काम कराने का वीडियो वायरल – Video Of Children Being Made To Work At A Primary School Goes Viral


– दादरी के नूरपुर के प्राथमिक विद्यालय का वीडियो, नौनिहालों से काम कराने के आरोपों ने खड़े किए सवाल

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। तहसील क्षेत्र के नूरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्कूल की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। एक वीडियो में छोटे-छोटे छात्र-छात्राएं विद्यालय के बाहर पड़ी रोड़ी-डस्ट को एकत्र करते नजर आ रहे हैं। वहीं, दूसरे वीडियो में कुछ बच्चे स्कूल परिसर में खड़ी कार धोते दिखाई दे रहे हैं।

मंगलवार को दोनों वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया। वीडियो सामने आने पर अभिभावकों और ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि पढ़ाई के लिए स्कूल आने वाले छोटे बच्चों से इस तरह का काम क्यों कराया जा रहा था। बताया जा रहा है कि वीडियो बनाए जाने को लेकर शिक्षक से कहासुनी भी हुई थी।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक शहादत अली ने बताया कि स्कूल के बाहर रोड़ी-डस्ट पड़ी हुई थी और परिसर में निर्माण कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि सोमवार की घटना का किसी व्यक्ति ने वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। प्रधानाध्यापक ने बच्चों से काम कराने के आरोप से इनकार किया है।

वहीं, बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। प्रधानाध्यापक को कार्यालय बुलाया गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

तहसील दादरी क्षेत्र के नूरपुर गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में नौनिहाल बच्चे कार्य करते हुए का



Source link

Related posts

Motihari News: वीडियो वायरल के बाद महिला की आत्महत्या का मामला हत्या में बदला, Motihari Hindi News

‘क्या गांजा पीती हो?’ महाकुंभ गर्ल की नशीली आंखें देख पति ने पूछा, भड़की मोनालिसा ने किया ये

छोटे भाई को जाने दो… पुलिसकर्मी से प्रदर्शनकारी की गुहार सुन आ जाएगी हंसी