Ori Viral Wedding Card in Jaipur


सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी रविवार को एयर इंडिया की फ्लाइट से जयपुर पहुंचे। जयपुर एयरपोर्ट के बाहर ओरी को देखने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। ओरी के साथ मुंबई से बाउंसर्स की एक टीम भी पहुंची। बाउंसर्स ने खास टी-शर्ट पहन रखी थी,

.

एयरपोर्ट से बाहर निकलते समय ओरी अपने अलग अंदाज में नजर आए। उनके हाथ में पफकॉर्न का बॉक्स था। वह चलते-चलते पफकॉर्न खाते दिखाई दिए। इस दौरान फैंस ने तस्वीरें लेने की कोशिश की। ओरी बाउंसर्स की सुरक्षा के बीच बाहर निकले।

दरअसल, जयपुर में ‘फेक वेडिंग’ कॉन्सेप्ट पर एक इवेंट आयोजित किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस आयोजन के जरिए किसी फैशन ब्रांड को लॉन्च या प्रमोट किया जाएगा। इसे ओरी की शादी नाम दिया गया है।

जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे ओरी पफकॉर्न खाते नजर आए।

अपनी टीम के साथ बात करते दिखे ओरी। बाउंसर्स की टीशर्ट पर लिखा था ओरी गार्ड।

शादी का कार्ड भी सामने आया

ओरी की जयपुर में शादी की खबर सोशल मीडिया पर काफी शेयर की जा रही है। शादी का इनविटेशन कार्ड भी सामने आया है, जिसमें 27 सितंबर की रात ‘शादी मुबारक’ कार्यक्रम का जिक्र है। कार्ड सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स इसे ओरी की शादी का निमंत्रण मान रहे हैं।

इनविटेशन के मुताबिक 26 सितंबर की रात 8 बजे से ‘महफिल-ए-सूफियाना’ कार्यक्रम हुआ। इसे संगीत और लाइव परफॉर्मेंस से सजी सुरमई शाम के तौर पर पेश किया गया है।

27 सितंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक ‘रंग-ए-इश्क’ कार्यक्रम होगा। इसके बाद रात 8 बजे से ‘शादी मुबारक’ सेलिब्रेशन रखा गया है। इसमें ओरी दूल्हा बनेंगे। इनविटेशन में सरप्राइज परफॉर्मेंस और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रमों का भी जिक्र है।

ये भी पढ़ें…

जयपुर में ORRY की शादी!:होटल में दो दिन अलग-अलग इवेंट होंगे; सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल आए

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी जयपुर में शादी करने जा रहे हैं। ओरी की शादी का इनविटेशन भी सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। देशभर के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और मॉडल भी जयपुर पहुंच रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

Related posts

नई नवेली दुल्हन के डांस ने नम कर दीं सबकी आंखें, दिल छू लेगा वायरल वीडियो – Bride Emotional Entry Dance Brought Tears To Everyone Eyes Video Goes Viral On Internet

Bihar: बांका मंदार वायरल वीडियो कांड: एसपी ने SIT गठित की, मारपीट और ब्लैकमेल के 3 आरोपी गिरफ्तार, बिहार वीडियो न्यूज

Ori Viral Wedding Card in Jaipur