Patna News: मॉर्निंग वॉक पर निकले थे रिटायर्ड इंजीनियर, कार में मिली गोली लगी लाश, मौत की मिस्ट्री में उलझी पुलिस


Last Updated:

Patna News: पटना में एक रिटायर्ड इंजीनियर की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई. यहां मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स का शव कार के अंदर मिला. गले में गोली गलने का निशान है. कार से बंदूक भी बरामद की गई है. ऐसे में यह मौत मर्डर है या खुदकुशी पुलिस जांच करने में जुटी हुई है. परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

पटना में रिटायर्ड इंजीनियर की संदिग्ध मौत.

पटनाः बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. शनिवार सुबह एक रिटायर्ड इंजीनियर की गोली लगने से मौत हो गई. उनका शव फ्रेंड्स कॉलोनी रोड नंबर-4 में एक कार के अंदर मिला. मृतक की पहचान आलोक कुमार के रूप में हुई. वह मूल रूप से मोतिहारी के रहने वाले थे और झारखंड में रहते थे. वह कोल इंडिया की कंपनी सीसीएल से करीब पांच-छह साल पहले रिटायर हुए थे. चौंकाने वाली बात यह है कि वह सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले थे और कार के अंदर उनका शव मिला. पिस्टल भी मिली. लेकिन यह हत्या है या खुदकुशी पुलिस मौत की मिस्ट्री सुलझाने में जुटी.

मामला पटना के राजीव नगर थाना इलाके का है. जहां कार में लाश मिली. बताया जा रहा है कि आलोक कुमार तीन दिन पहले अपनी बहन से मिलने पटना आए थे. वह विद्या विहार अपार्टमेंट में अपनी बहन के परिवार के साथ ठहरे हुए थे. शनिवार सुबह वह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. इसके कुछ देर बाद उनका शव कार के अंदर मिलने की सूचना परिवार को मिली. मृतक के बहनोई विनोद कुमार के मुताबिक, सुबह गार्ड ने कार में एक व्यक्ति के होने की जानकारी दी. इसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे. कार में आलोक कुमार को मृत पाया गया.

परिवार बोला-किसी परेशानी में नहीं थे
परिवार के मुताबिक, आलोक कुमार की पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है. उनके बच्चे बाहर रहते हैं. शुक्रवार रात उन्होंने परिवार के साथ खाना खाया था. परिवार का कहना है कि उन्होंने किसी तरह की परेशानी के बारे में कोई बात नहीं बताई थी. घटना की सूचना मिलते ही राजीव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए. पुलिस ने मौके से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किया है.

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल मौत की वजह को लेकर सभी संभावित पहलुओं की जांच कर रही है. आत्महत्या की आशंका समेत अन्य बिंदुओं को भी जांच में शामिल किया गया है. हालांकि मौत की वास्तविक वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो सकेगा. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.

About the Author

Mahesh Amrawanshi

Journalist with a sharp focus on Bihar and Jharkhand, covering politics, crime, and trending stories with a strong ground-level perspective. Passionate about listening to stories, understanding them deeply, and…

और पढ़ें



Source link

Related posts

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 28 सितंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 28 september 2026 morning top news headlines ntc

Morning News Brief | Asian Games Hockey Gold, AI Data Breach & UP Congress

Top 10 News Headlines in Hindi Today | ABP News Headlines from 3 October 2026: सुबह की शुरुआत एबीपी न्यूज़ की खबरों के साथ, पढ़ें- देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरें एक साथ