पीलीभीत। कांग्रेस नेता व रेलवे कर्मचारी की नोकझोंक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पूरे मामले में कांग्रेस नेता ने निस्तारण न होने पर आंदोलन भी चेतावनी दी है।
न्यूरिया क्षेत्र की जोशी कॉलोनी में की जमीन पर पिछले काफी लंबे से जलभराव है। रेलवे की जमीन होने के कारण वहां पर स्थानीय लोगों की ओर से जलभराव की समस्या का निस्तारण नहीं कर पा रहे हैं। इसको लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के बाद कांंग्रेस नेता कुमुद गंगवार जोशी कॉलोनी के लोगों की समस्या को लेकर रेलवे के अधिकारी के पास पहुंचे। जहां उन्होंने समस्या के बारे में जानकारी दी, तो कर्मचारी की ओर से उनसे अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। संवाद