Prabhas Latest News, Updates in Hindi | प्रभास के समाचार और अपडेट


प्रभास, अभिनेता

प्रभास (Prabhas) का पूरा नाम उप्पलपति वेंकट सूर्यनारायण प्रभास राजू है (Full Name of Prabhas). वह एक भारतीय अभिनेता हैं जो मुख्य रूप से तेलुगु सिनेमा में अभनिनय करते हैं. भारतीय सिनेमा में सबसे अधिक भुगतान पाने वाले अभिनेताओं में से एक, प्रभास ने अपनी आय और लोकप्रियता के आधार पर 2015 से तीन बार फोर्ब्स इंडिया की सेलिब्रिटी 100 सूची में जगह बनाई है (Prabhas, Forbes India’s Celebrity 100). उन्हें सात फिल्मफेयर पुरस्कार दक्षिण नामांकन प्राप्त हुए हैं और उन्हें नंदी पुरस्कार और SIIMA पुरस्कार भी मिल चुका है (Prabhas Awards).

प्रभास का जन्म 23 अक्टूबर 1979 को चेन्नई (Chennai) में हुआ था (Prabhas Age). उनके पिता फिल्म निर्माता उप्पलपति सूर्य नारायण राजू और मां शिव कुमारी हैं (Prabhas Parents). उनका एक भाई, प्रबोध और एक बहन, प्रगति है (Prabhas Siblings). वह तेलुगु अभिनेता कृष्णम राजू (Krishnam Raju, Actor) के भतीजे हैं. उन्होंने अपनी इंटर की शिक्षा नालंदा कॉलेज, हैदराबाद से पूरी की. वह सत्यानंद फिल्म संस्थान, विशाखापत्तनम के पूर्व छात्र हैं (Prabhas Education).

प्रभास ने अपने अभिनय की शुरुआत 2002 के तेलुगु फिल्म ईश्वर से की. इनकी हिट फिल्मों में वर्षा (2004) छत्रपति (2005), बुज्जिगाडु (2008), बिल्ला (2009), डार्लिंग (2010), मिस्टर परफेक्ट (2011), और मिर्ची (2013), बाहुबली: द बिगिनिंग (2015), बाहुबली 2: द कन्क्लूजन (2017) शामिल हैं. फिल्म बाहुबली (Prabhas in Baahubali) अब तक की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म है (Prabhas Movies). 

फिल्मों में अभिनय के अलावा, प्रभास महिंद्रा टीयूवी300 के ब्रांड एंबेसडर भी हैं (Mahindra TUV300). वह मैडम तुसाद के मोम संग्रहालय (Madame Tussaud’s Wax Museum) में प्रभास की मूर्ति है और यह स्थान प्राप्त करने वाले पहले दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं (Prabhas wax sculpture).

 



Source link

Related posts

United States Of America Latest News, Updates in Hindi | अमेरिका के समाचार और अपडेट

Aaj Ki Taza Khabar: पढ़ें 1 नवंबर 2026 की सुबह की बड़ी खबरें और अन्य समाचार – aaj ki taza khabar 1 november 2026 morning top news headlines ntc

Nepal Latest News, Updates in Hindi | नेपाल के समाचार और अपडेट