Pratapgarh Bike Stunt Video Viral


प्रिया पांडेय | कर्मा जीतपुर(पट्टी), प्रतापगढ़28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

बाइक पर स्टंट पड़ा महंगा।

प्रतापगढ़ के पट्टी कस्बे में बाइक पर स्टंट कर रील बनाना एक युवक को महंगा पड़ गया। पुलिस ने वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई करते हुए वाहन मालिक का 17 हजार रुपये का चालान काटा।

जानकारी के मुताबिक, युवक पट्टी के मुख्य चौराहे पर चलती बाइक पर खड़े होकर स्टंट कर रहा था। उसने चौराहे के बीच बाइक रोककर उस पर खड़े होकर भी करतब दिखाए। इससे सड़क पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा को खतरा हो सकता था।

किसी राहगीर ने युवक का वीडियो बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो पुलिस तक पहुंचने के बाद यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन मालिक के खिलाफ यह कार्रवाई की गई।

पुलिस की इस कार्रवाई से साफ संदेश है कि सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए नियमों की अनदेखी करना भारी पड़ सकता है। युवाओं को अपनी और दूसरों की सुरक्षा को सबसे पहले रखना चाहिए।



Source link

Related posts

पानी में तैर रही थी छोटी बत्तख, अचानक नीचे से आई शिकारी मछली और फिर जो हुआ… – Yellowcheek Carp Attacks Duck In Water Shocking Viral Video Leaves People Stunned

दरभंगा में अस्पताल के इमरजेंसी में शराब पार्टी, वीडियो वायरल – Darbhanga Liquor party at DMCH hospital Video viral sks

जब कैब ड्राइवर ने पैसेंजर को डॉग के साथ सफर करने की दी परमिशन, जेस्चर की तारीफ करने लगे यूजर्स; Video Viral