Pratapgarh Kunda News: बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी का अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने चार के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया है।कंधई थाना क्षेत्र के एक गांव की 13 साल की किशोरी कक्षा दस की छात्रा है। उसकी फोटो से अश्लील वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दी गई। किशोरी के पिता के उलाहना देने पर आरोपी दबाव बनाकर मामले को रफा-दफा करने का प्रयास करने लगा। मंगलवार को कंधई पुलिस ने दिलीपपुर थाना क्षेत्र के सरखेल पुर गांव निवासी यासीन, यहियापुर के महफूज, कंधई थाना क्षेत्र के सरवर पुर निवासी आसिफ और अनीस के खिलाफ आईटी एक्ट की एफआईआर दर्ज की।
एसओ आदित्य सिंह ने बताया कि किशोरी के पिता की तहरीर पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।