PTU Jalandhar Campus Clash | Students Brawl Video Viral News


पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कैपस में चले लात घूसे।

जालंधर-कपूरथला रोड स्थित आईके गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (IKGPTU) में छात्रों के दो पक्षों के बीच झड़प हो गई। बीच सड़क पर दोनों गुटों के युवकों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे मारे, जिसका वीडियो भी सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि इस मारपीट में श

.

इस घटना के बाद यूनिवर्सिटी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं, इस घटना के बारे में IKGPTU प्रबंधन का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। इस मामले में अभी तक किसी की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं दी गई है।

पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के कैंपस में यह मारपीट हुई थी।

सोमवार दोपहर को हुई घटना

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार (14 सितंबर) दोपहर करीब 12 बजे हुई। झड़प गाड़ी को साइड देने को लेकर हुई थी। बताया जा रहा है कि यूनिवर्सिटी में ही पढ़ने वाला युवक नवजोत बीच रास्ते में गाड़ी लेकर खड़ा था। वहां से दूसरा छात्र अंकित भी अपनी गाड़ी निकाल रहा था। जब उसने नवजोत से गाड़ी साइड में करने को कहा तो दोनों के बीच कहासुनी हुई।

यह कहासुनी के बाद दोनों में हल्की हाथापाई भी हो गई। इसके बाद अंकित ने बाहर से अपने जानने वाले कुछ लड़कों को यूनिवर्सिटी में बुला लिया। उन लड़कों ने नवजोत और उसके दोस्तों के साथ मारपीट की। हालांकि, किसी को गंभीर चोटें नहीं आईं। यह भी जानकारी मिली है कि बाहर से आए युवकों में से एक युवक अपने साथ तेजधार हथियार भी लेकर आया था, लेकिन गेट पर मौजूद सिक्योरिटी ने उसे बाहर कर दिया।

युवक कॉलेज के नियमित छात्र नहीं

मौके पर मौजूद किसी प्रत्यक्षदर्शी ने इस पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर जमकर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दर्जनों युवकों का झुंड सरेराह एक-दूसरे पर लात-घूंसे चला रहा है।

यह वीडियो कैंपस की छत या किसी खिड़की से शूट किया गया है। इसमें युवक लड़ते दिख रहे हैं। हालांकि, उनके चेहरे साफ नहीं दिख रहे। वारदात स्थल पर दो गाड़ियां खड़ी दिख रही हैं, जिन्हें रास्ता देने को लेकर यह पूरा विवाद हुआ था।

घटनास्थल पर 2 गाड़ियां खड़ी दिख रही हैं, जिन्हें साइड देने को लेकर यह झगड़ा हुआ था।

सुरक्षा को लेकर लोगों में रोष

इस वीडियो के सामने आने के बाद पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी परिसर और आसपास की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि कैंपस में जब सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी रहती है, उस दौरान इतनी बड़ी संख्या में बाहरी युवक एकत्र होकर मारपीट करते रहे, यह जांच का विषय है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंधन की ढिलाई पर रोष जताया है।

पीआरओ बोले- इस बारे में जानकारी नहीं

वहीं, जब इस बारे में जब यूनिवर्सिटी के PRO से बात की गई तो उन्होंने मामले से पूरी तरह अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि उन्हें ऐसी किसी भी झड़प की जानकारी नहीं मिली है। किसी छात्र ने भी प्रबंधन से ऐसी कोई शिकायत नहीं की।

दूसरी तरफ, इस घटना की जानकारी पुलिस को भी नहीं है। पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। हालांकि, पुलिस का यह भी कहना है कि वीडियो सामने आया है तो इसकी जांच करवाएं और स्वयं संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

चंडीगढ़ पुलिस ने PU छात्र सड़क पर दौड़ाए,VIDEO:PCR वैन में घसीटे; बैकग्राउंड में हरियाणवी सिंगर का ‘खटोले’ गाना बज रहा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी (PU) के हॉस्टल नंबर-2 के बाहर स्टूडेंट्स के दो गुटों में झगड़ा हो गया। इस दौरान स्टूडेंट्स में आपस में मारपीट हुई और लात-घूंसे चले। हालांकि, PU के अंदर ही पुलिस चौकी और सिक्योरिटी है, फिर भी यह झगड़ा करीब 2 घंटे तक चलता रहा। (पढ़ें पूरी खबर)



Source link

Related posts

फैक्ट चेक: राहुल गांधी ने खड़गे को नाश्ते की टेबल से दूर बैठाया? नहीं, एडिटेड है ये तस्वीर – rahul gandhi kharge breakfast table viral photo fact check ntc dhrj

हापुड़ में मरीज की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा, डॉक्टर से मारपीट और तोड़फोड़ का वीडियो वायरल

Fact Check: हरिद्वार में ‘बिकनी’ पहनकर गंगा स्नान करती महिला का वायरल वीडियो AI एडिटेड है