Radhika Apte Says Alia Bhatt Or Deepika Padukone Can Get Big Theatrical Opening – Entertainment News: Amar Ujala – राधिका आप्टे:क्या खुद को लेकर निराश हैं अभिनेत्री? बोलीं




राधिका आप्टे इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘अक्का’ को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने बॉलीवुड में महिलाओं की स्थिति के बारे में बात की है। अभिनेत्री का कहना है कि हिंदी सिनेमा में महिला कलाकारों को अक्सर ऐसी फिल्मों में काम करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिनमें पुरुष मुख्य भूमिका में होते हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि महिला-प्रधान फिल्मों के लिए एक अच्छी थिएट्रिकल रिलीज पाना मुश्किल हो जाता है। उन्होंने आगे कहा कि कोई महिला-प्रधान फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तभी अच्छी शुरुआत कर सकती है, जब उसमें आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी बड़ी स्टार्स मुख्य भूमिका में हों।





2 of 5

राधिका आप्टे
– फोटो : इंस्टाग्राम@radhikaofficial


राधिका किस आधार पर चुनती हैं फिल्में?

राधिका आप्टे की हालिया फिल्में ‘लस्ट स्टोरीज 3’, ‘साली मोहब्बत’, ‘मिसेज अंडरकवर’ और ‘मोनिका- ओ माय डार्लिंग’ सीधे ओटीटी पर रिलीज हुई थीं। हालांकि राधिका का कहना है कि उन्होंने फिल्मों का चुनाव इस आधार पर नहीं किया कि वह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी या ओटीटी पर।

पीटीआई से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘मैं इस आधार पर कोई प्रोजेक्ट नहीं चुनती कि वह सिनेमाघरों में रिलीज होगा या ओटीटी पर। मुझे इससे कोई खास फर्क नहीं पड़ता। मैं बस यही चाहती हूं कि फिल्म किसी न किसी तरह दर्शकों तक पहुंच जाए।’

इमरान खान: किसने की अलग होने की पहल? अभिनेता की पूर्व पत्नी अवंतिका ने अपने रिश्ते के बारे में खोले कई राज


3 of 5

आलिया भट्ट
– फोटो : इंस्टाग्राम


आलिया-दीपिका को लेकर क्या बोलीं राधिका?

राधिका ने आगे बताया कि बॉक्स ऑफिस के समीकरणों को देखते हुए, महिला कलाकार अक्सर ऐसी फिल्में चुनती हैं जिनमें पुरुष मुख्य भूमिका निभा रहे हों। राधिका ने कहा, ‘पिछले कुछ वर्षों में थिएट्रिकल रिलीज के मामले में यह समझना मुश्किल हो गया है कि क्या चलेगा और क्या नहीं। अगर कोई ऐसी फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होती है, जिसमें मैं मुख्य भूमिका में हूं, तो वह शायद फ्लॉप हो जाए, भले ही वह कितनी भी बेहतरीन फिल्म क्यों न हो। मैं आलिया भट्ट या दीपिका पादुकोण जैसी स्टार नहीं हूं, जिनके मामले में कम से कम यह उम्मीद तो की जा सकती है कि फिल्म की ओपनिंग अच्छी होगी। मैं आपसे बिल्कुल ईमानदारी से कह रही हूं। इसका मतलब यही है कि मुझे ऐसी फिल्मों का हिस्सा बनना पड़ता है, जिनमें पुरुष मुख्य भूमिका निभाते हैं।’


4 of 5

दीपिका पादुकोण
– फोटो : इंस्टाग्राम @deepikapadukone


दीपिका-आलिया की फिल्मों ने कैसा प्रदर्शन किया?

हालांकि राधिका को आलिया और दीपिका की स्टार पावर पर भरोसा है, मगर इन दोनों अभिनेत्रियों ने भी पिछले कुछ समय से बॉक्स ऑफिस पर कोई बड़ी सोलो हिट नहीं दी है। 2022 में आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ आई थी, जो हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली महिला-प्रधान फिल्मों में से एक है। मगर इसके बाद उनकी सोलो फिल्में, ‘जिगरा’ और ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रहीं। 

2018 में आई फिल्म ‘छपाक’ के बाद से, दीपिका किसी ऐसी फिल्म में मुख्य भूमिका में नजर नहीं आई हैं, जो अकेले उनके दम पर सिनेमाघरों में रिलीज हुई हो।


5 of 5

आलिया भट्ट-दीपिका पादुकोण
– फोटो : इंस्टाग्राम


आलिया की हिट फिल्में

  • ये दोनों अभिनेत्रियां ऐसी बड़ी फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिनमें मुख्य भूमिकाएं अन्य अभिनेताओं की थीं और ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुईं। 
  • आलिया ‘ब्रह्मास्त्र’ और ‘आरआरआर’ जैसी फिल्मों में नजर आईं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। 
  • उनकी पिछली बॉक्स ऑफिस हिट फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में सफलता का श्रेय रणवीर सिंह के साथ साझा किया गया था।

दीपिका की फिल्में

  • इसी तरह 2023 में दीपिका शाहरुख खान की ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ में नजर आईं। 
  • इसके बाद वह ‘कल्कि 2898 एडी’ में प्रभास और अमिताभ बच्चन के साथ दिखाई दीं। 
  • इन तीनों फिल्मों ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की।




Source link

Related posts

Friday Box Office: Jailer 2 Beats Udta Teer, Prahaar

रजनीकांत की ‘जेलर 2’ की दुनियाभर में तबाही, 9वें दिन ‘सुल्तान’-‘सालार’ को चटाई धूल, बनाया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Jailer 2 Box Office Day 9 Rajinikanths Film Beats Border 2 And Hanuman Ansh In India – Entertainment News: Amar Ujala