Raha Kapoor Ramayan Debut: ‘रामायण’ से रणबीर कपूर की लाडली राहा का डेब्यू, 4 साल की उम्र में एक्टिंग से करेंगी धमाल! – ranbir kapoor 4 year old daughter raha bollywood debut ramayan movie review box office tmovb


इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. 5 नवंबर को रणबीर कपूर की फिल्म रामायण रिलीज बड़े पर्दे पर रिलीज हो रही है. फिल्म में रणबीर भगवान राम की भूमिका में हैं. साई पल्लवी ने माता सीता का किरदार निभाया है और रवि दुबे, लक्ष्मण के रोल में हैं. अगर आप फिल्म देखें और किसी फ्रेम में राहा कपूर दिख जाएं, तो चौंकिएगा मत. असल में रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की लाडली राहा ने 4 साल की उम्र में रामायण से बॉलीवुड डेब्यू किया है. राहा के डेब्य की बात रूमर्स नहीं है, बल्कि इसे खुद रणबीर कपूर ने कंफर्म किया है. 

राहा का बॉलीवुड डेब्यू
हाल ही में रामायण को लेकर एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने बताया कि वो ये फिल्म राहा के साथ शेयर करने को लेकर बहुत एक्साइटेड हैं और राहा भी इस फिल्म में काफी दिलचस्पी रखती हैं. उसी बातचीत में रणबीर ने बताया कि उनकी बेटी राहा का भी फिल्म में एक छोटा सा कैमियो है. उन्होंने बताया कि राहा ने रामायण में उनके साथ साई पल्लवी और रवि दुबे वाले एक शॉट में काम किया है. 

इस तरह राहा ने ना सिर्फ पिता की फिल्म के सेट पर समय बिताया, बल्कि उन्होंने कैमरे के आगे आकर डेब्यू भी कर लिया. रणबीर ने ये भी बताया कि शूटिंग के दौरान राहा कई बार फिल्म के सेट पर आईं. शूटिंग देखकर धीरे-धीरे नन्ही राहा को भगवान राम की कहानियों में दिलचस्पी होने लगी. रणबीर के मुताबिक, पौराणिक कहानी ने राहा पर भी गहरा असर डाला है.

रणबीर की लाइफ में दीया हैं राहा
रणबीर से पूछा गया कि उनकी जिंदगी में ऐसा कौन सा शख्स है, जो उनके लिए रोशनी का काम करता है. एक्टर ने बिना देर किए अपनी बेटी राहा का नाम लिया. रणबीर ने कहा कि निश्चित रूप से मेरी बेटी मेरी जिंदगी का ‘दीया’ है. ये उनकी चौथी दिवाली है. दिवाली से दो दिन पहले 6 नवंबर को उनका बर्थडे है. मैं आशा करता हूं कि उन्हें आप लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिले. 

नन्ही राहा के डेब्यू के लिए कौन-कौन एक्साइडेट है. 
 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

लंबे कद-काठी वाली हसीना, लोगों को जिसके करियर खत्म होने का लगने लगा था डर, अब 2027 में हिलाने आ रही बॉक्स ऑफिस

AK 47 Box Office: US Run Strong, India Sees Slowdown

रामायण:रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस पर सुनामी लाई रणबीर कपूर की फिल्म, एडवांस बुकिंग में पहुंची 100 करोड़ के करीब – Ramayana Advance Booking Ranbir Kapoor Movie Earn Nears Rs 100 Cr Before Release