Ramayana ने शुक्रवार को लगाई शेर की तरह दहाड़, एनिमल- पठान के बाद एक और मूवी का काम तमाम; 9वें दिन दिखाया जलवा


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रामायणम् (Ramayana) इस साल की सबसे बड़ी और कमाऊं फिल्म बनने के लिए हर दिन सफलता की एक सीढ़ी चढ़ रही है। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और यश स्टारर माइथोलॉजिकल मूवी अब तक एनिमल, स्त्री, छावा, सैयारा सहित कई फिल्मों का एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ा।

दुनियाभर में हर दिन 100 करोड़ से अधिक कमाई करने वाली नितेश तिवारी की फिल्म रामायणम् ने गुरुवार के कलेक्शन के साथ शाह रुख खान और पठान को पीछे छोड़ा था। अब शुक्रवार को भी यश स्टारर फिल्म की वर्ल्डवाइड कमाई के आंकड़ें सामने आ गए हैं और 9वें दिन पर मूवी ने एक और बड़ी फिल्म का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

शाह रुख खान की दोनों फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

8 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस करके रणबीर कपूर-साई पल्लवी स्टारर रामायणम् (Ramayana Collection) ने पठान के लाइफटाइम रिकॉर्ड को ब्रेक किया था। अब माइथोलॉजिकल मूवी ने शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की ही 2023 सितंबर में रिलीज हुई दूसरी फिल्म जवान को ही वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर कमाई के मामले में मात दे दी है।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम् ने शुक्रवार तक वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिल पर तकरीबन 1110 करोड़ की कमाई की है, जबकि इसके सामने 1100 करोड़ तक का ही कलेक्शन कर पाई थी। रामायणम् ने सिंगल डे पर वर्ल्डवाइड 83 करोड़ के आसपास का कलेक्शन किया।

विदेशों में रामायणम् की हो रही है जय-जयकार

नमित मल्होत्रा ने रामायणम् को रिलीज करने से पहले ही ये क्लियर कर दिया था कि वह मूवी भारत के साथ-साथ विदेशी ऑडियंस को ध्यान में रखते हुए भी बना रहे हैं। खास बात ये है कि उनका ये विजन दुनियाभर तक पहुंचा भी, क्योंकि विदेशी बॉक्स ऑफिस पर मूवी 400 करोड़ कमाने की तरफ बढ़ चुकी है।

ओवरसीज मार्केट में रामायणम् ने 9 दिनों के अंदर 378.50 करोड़ तक की कमाई कर ली है। यह विदेशों में सबसे अच्छा बिजनेस नॉर्थ अमेरिका और कनाडा में कर रही है। अमेरिका में मूवी ने जहां आरआरआर, जवान और पुष्पा को पीछे छोड़ा, तो वहीं यूके के बॉक्स ऑफिस पर टॉप ओपनिंग लेने वाली पहली फिल्म है। इसके अलावा कनाडा-अमेरिका में ही सिर्फ मूवी ने 150 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया है। वर्ल्डवाइड के अलावा घरेलू बॉक्स ऑफिस पर मूवी की कमाई 612.45 करोड़ तक पहुंच गई है।



Source link

Related posts

Ramayana Box Office: रणबीर की ‘रामायण’ ने 9 वें दिन निकाली रणवीर के ‘धुरंधर 2’ की हेकड़ी, बनी नौंवी टॉप फिल्म – ramayana box office collection day 9 ranbir kapoor and yash film earns rs 1110 crore worldwide

‘टॉक्सिक’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर समय रैना ने कसा हुमा कुरैशी पर तंज, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

‘रामायण’ 9वें दिन 600 करोड़ के हुई पार, बनी भारत की 10वीं सबसे बड़ी फिल्म, ‘धुरंधर 2’ और ‘पुष्पा 2’ के भी तोड़े रिकॉर्ड