Ramayana Advance Booking: ‘रामायण’ की रिलीज से पहले महाधमाका, कमाई 100 करोड़ से इंचभर दूर, टली ‘गॉडजिला’ की रिलीज डेट


Last Updated:

Ramayana Advance Booking Report: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक ऐसी फिल्म की चर्चा है, जिसके आने से पहले ही सिनेमाघरों में टिकटों के लिए मारामारी शुरू हो गई है. कोई राम के दर्शन करने को बेताब है तो कोई रावण के अंदाज को बड़े पर्दे पर देखने के लिए एक्साइटेड है. फिल्म का क्रेज ऐसा है कि देश के साथ विदेशी बाजारों में भी टिकट धड़ाधड़ बिक रहे हैं. अब सबकी निगाहें इसकी ओपनिंग पर टिकी हैं. मजेदार बात ये भी है कि हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की भारतीय रिलीज टाल दी गई है.

नई दिल्ली. भारतीय बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर इतिहास रचने की तैयारी हो रही है. इस बार मुकाबला किसी आम फिल्म का नहीं, बल्कि उस कहानी का है, जिसे देश का बच्चा-बच्चा जानता है. सिनेमाघरों में रिलीज से पहले ही इस फिल्म को लेकर ऐसा क्रेज देखने को मिल रहा है कि एडवांस बुकिंग के आंकड़े लगातार नए रिकॉर्ड की तरफ बढ़ रहे हैं. टिकट खिड़की पर दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है. देश ही नहीं, विदेशों में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. खास बात यह है कि फिल्म ने रिलीज से पहले ही करीब 96 करोड़ रुपये से ज्यादा एडवांस बुकिंग कर ली है. अब सबकी नजरें 100 करोड़ के आंकड़े पर टिकी हैं. बात कर रहे हैं रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की 5 नवंबर को रिलीज होने वाली फिल्म ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ की

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड’ 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को लेकर सैकनिल्क के आंकड़े काफी चौंकाने वाले हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने छह शो डेट्स के लिए करीब 96.43 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग दर्ज की है. इसमें ब्लॉक सीटों की रकम भी शामिल है. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 76 करोड़ रुपये से ज्यादा है.

ओपनिंग डे यानी 5 नवंबर के लिए फिल्म ने 38.27 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की है. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह कमाई 32.41 करोड़ रुपये है. शुक्रवार के लिए 17.40 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं. वहीं, शनिवार की एडवांस बुकिंग 19.48 करोड़ रुपये पहुंच गई है. रविवार और सोमवार की बुकिंग फिलहाल इन दिनों के मुकाबले कम है. रविवार के लिए 13.20 करोड़ रुपये और सोमवार के लिए 5.25 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. ये आंकड़े ब्लॉक सीटों समेत हैं. ऐसे में रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे चल रहा है. पहले दिन की कुल एडवांस बुकिंग में हिंदी का योगदान करीब 77 फीसदी है. हिंदी वर्जन ने 19,463 शो के जरिए 29.32 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की है. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 24.56 करोड़ रुपये है. रविवार और सोमवार की बुकिंग फिलहाल इन दिनों के मुकाबले कम है. रविवार के लिए 13.20 करोड़ रुपये और सोमवार के लिए 5.25 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. ये आंकड़े ब्लॉक सीटों समेत हैं. ऐसे में रिलीज के बाद फिल्म की कमाई में और इजाफा होने की उम्मीद है. फाइल फोटो. 

‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे चल रहा है. पहले दिन की कुल एडवांस बुकिंग में हिंदी का योगदान करीब 77 फीसदी है. हिंदी वर्जन ने 19,463 शो के जरिए 29.32 करोड़ रुपये की बुकिंग दर्ज की है. ब्लॉक सीटों को हटाने के बाद यह आंकड़ा 24.56 करोड़ रुपये है. फाइल फोटो. 

फिल्म के हिंदी वर्जन को मिल रहे इस रिस्पॉन्स से साफ है कि दर्शकों के बीच ओरिजिनल भाषा में फिल्म देखने का क्रेज ज्यादा है. वहीं, डब वर्जन को लेकर कुछ शुरुआती प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंग्रेजी डब वर्जन का रनटाइम छोटा है. कुछ सीन इसमें शामिल नहीं किए गए हैं. इसके अलावा AI की मदद से तैयार किए गए लिप मूवमेंट को लेकर भी दर्शकों ने सवाल उठाए हैं. फाइल फोटो. 

फिल्म की एडवांस बुकिंग में प्रीमियम फॉर्मेट भी अहम भूमिका निभा रहे हैं. पहले दिन के कलेक्शन में प्रीमियम फॉर्मेट का योगदान करीब 15 फीसदी है. इन फॉर्मेट्स ने सिर्फ 390 शो से 5.60 करोड़ रुपये की बुकिंग की है. ब्लॉक सीटों को हटाने पर यह रकम 5.21 करोड़ रुपये है. वहीं, 3D वर्जन को 2D के मुकाबले ज्यादा दर्शक मिल रहे हैं. स्टैंडर्ड 3D शो की एडवांस बुकिंग 22.78 करोड़ रुपये है. जबकि 2D शो से 9.68 करोड़ रुपये की बुकिंग हुई है. इससे फिल्म के विजुअल अनुभव को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी का अंदाजा लगाया जा सकता है. फाइल फोटो. 

राज्यों के हिसाब से एडवांस बुकिंग के मामले में कर्नाटक सबसे आगे है. यहां पहले दिन के लिए 6.86 करोड़ रुपये के टिकट बिके हैं. महाराष्ट्र 6.41 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर है. वहीं, दिल्ली में फिल्म की एडवांस बुकिंग 4.69 करोड़ रुपये पहुंच गई है. इन आंकड़ों से पता चलता है कि फिल्म को अलग-अलग राज्यों में अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. फाइल फोटो. 

फिल्म का क्रेज सिर्फ भारतीय दर्शकों तक सीमित नहीं है. विदेशी बाजारों में भी इसकी एडवांस बुकिंग शानदार चल रही है. Films Discourse की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने विदेशों में सभी शो डेट्स के लिए 5.65 मिलियन डॉलर की एडवांस बुकिंग की है. इसमें अमेरिका और कनाडा सबसे आगे हैं. इन दोनों देशों में फिल्म की एडवांस टिकट बिक्री 4.24 मिलियन डॉलर तक पहुंच गई है. फाइल फोटो. 

‘रामायण’ की रिलीज से पहले एक और बड़ी खबर सामने आई है. हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ की भारतीय रिलीज टाल दी गई है. पहले यह फिल्म 6 नवंबर को भारत में रिलीज होने वाली थी. अब इसकी रिलीज 20 नवंबर कर दी गई है. ताकाशी यामाजाकी के निर्देशन में बनी यह फिल्म जापान में 3 नवंबर और उत्तरी अमेरिका में 6 नवंबर को रिलीज होगी. भारत में इसकी रिलीज दो हफ्ते आगे बढ़ा दी गई है. इससे ‘रामायण’ को घरेलू बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते का एक्सक्लूसिव मौका मिल गया है. फाइल फोटो. 

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.



Source link

Related posts

Ramayana Release Live: रामायण को लोगों ने बताया मस्ट वॉच, ‘रावण’ बन यश ने जीता दिल Ramayana movie review live ranbir kapoor celebrity review box office collection

बॉक्स ऑफिस:दिवाली वीक में ‘जेलर 2’ काट रही चांदी, 50 करोड़ कमाने में ‘उड़ता तीर’ के छूटे पसीने, जानिए कलेक्शन – Box Office: Jailer 2 Udta Teer And Nayi Navelli Drishyam 3 The Conclusion Total Earning And Collection

छोटे बजट की तमिल फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, कमाया 78 परसेंट प्रॉफिट