Ramayana Movie Collection Day 8: रणबीर कपूर की ‘रामायणम्’ ने 8 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर वो इतिहास रचा जो हर किसी के वश की बात नहीं। फिल्म देश की तीसरी सबसे धांसू फिल्म बन चुकी है जिसने सबसे तेजी से 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
‘रामायणम्’ ने अपने आठवें दिन दुनिया भर में 1000 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है। इसी के साथ नितेश तिवारी की यह फिल्म 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली 11वीं भारतीय फिल्म बन गई है। फिल्म को लेकर शुरुआत से ही काफी चर्चा रही है और हर कोई इसके विशाल और भव्य विजुअल्स की दिल खोलकर तारीफ कर रहा। ऐसे में पौराणिक ग्रंथ ‘रामायण’ की दुनिया को बड़े पर्दे पर देखने के लिए हर कोई ललायित नजर आ रहा है। हो सकता है कि बहुत जल्द ये फिल्म ‘दंगल’, ‘बाहुबली 2’, ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2‘ जैसी भारतीय सिनेमा को पछाड़कर सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म के रूप में इतिहास में दर्ज हो जाए।
‘रामायणम्’ ने भारत में कितनी की है कमाई
फिल्म पहले दिन से ही खूब जबरदस्त कमा रही है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म ने आठवें दिन गुरुवार को ₹53.50 Cr की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म ने 8 दिनों में ₹564.60 Cr की इंडिया नेट कमाई कर ली है। इसमें से केवल हिंदी में फिल्म ने ₹43.00 Cr की कमाई की है। वहीं कन्नड़ में ₹3.25 Cr, मलायलम में ₹2.80 Cr, तेलुगू में ₹2.30 Cr और तमिल में इस फिल्म ने ₹2.15 Cr की कमाई की है।
‘रामायणम्’ का भारत और दुनिया भर में कलेक्शन
- भारत में नेट कलेक्शन- ₹564.60 करोड़
- भारत में ग्रॉस कलेक्शन – ₹675.05 करोड़
- विदेशों में कुल ग्रॉस कमाई – ₹358.50 करोड़
- वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन – ₹1033.55 करोड़
‘रामायणम्’ की वर्ल्डवाइड कमाई कितनी
‘रामायणम्’ ने अपने शुरुआती 8 दिनों में ऐतिहासिक कामयाबी की नींव रखी है।मजेदार ये है कि फिल्म ने ये मुकाम तब हासिल किया है जब इसने उम्मीद से कम ओपनिंग की। वहीं इस फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन पर नजर डालें तो इसने 8वें दिन भी ₹25.00 Cr की शानदार कमाई की है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक विदेशों में 358.50 करोड़ की कमाई कर ली है। अब ग्लोबल यानी वर्ल्डवाइड आंकड़ों की बात करें तो फिल्म ने अब तक दुनिया भर में ₹1,033.55 Cr का कलेक्शन कर डाला है।
एक नजर, दुनिया भर में ₹1000 करोड़ से अधिक कमाने वाली भारतीय फिल्मों पर
- दंगल (2016) – ₹2070.30 Cr
- धुरंधर 2 (2026) – ₹1813.39 Cr
- बाहुबली 2 (2017) – ₹1788.06 Cr
- पुष्पा 2 (2024) – ₹1742.10 Cr
- धुरंधर (2025) – ₹1307.35 Cr
- RRR (2022) – ₹1230.00 Cr
- केजीएफ चैप्टर 2 (2022) – ₹1215.00 Cr
- जवान (2023) – ₹1160.00 Cr
- पठान (2023) – ₹1055.00 Cr
- कल्कि 2898AD (2024) – ₹1042.25 Cr
- रामायण (2026) – ₹1033.55 करोड़ (दिन 8)
1000 करोड़ के आंकड़े तक पहुंचने वाली तीसरी सबसे तेज भारतीय फिल्म
‘रामायणम्‘ ने जहां अपने विजुअल्स और बड़े स्केल के लिए जमकर तारीफें पाई हैं, वहीं फिल्म को कुछ बुनियादी तथ्यों को लेकर आलोचनाएं भी मिली हैं। हालांकि, इसका फिल्म की कमाई पर बहुत असर नहीं पड़ने वाला। भारतीय इतिहास की इस सबसे धाकड़ फिल्म का गवाह हर कोई बनना चाह रहा, जिसकी तुलना हॉलीवुड की ‘अवतार’ और ‘ओडिशी’ जैसी फिल्मों से हो रही है।
सबसे अधिक कमाई करने वाली रणबीर की पहली फिल्म
सबसे तेजी से 1000 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली ये फिल्म भारत की तीसरी फिल्म साबित हुई है। इससे पहले ये कमाल ‘पुष्पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ के नाम रहा है। इन दोनों फिल्मों ने ये कारनाम केवल 7 दिनों के भीतर कर दिखाया था। इस शानदार कामयाबी के साथ ही ये फिल्म अब रणबीर कपूर के करियर की पहली फिल्म बन चुकी है जो इस क्लब में शामिल हुई है। इसने पहले ही रणबीर स्टारर ‘एनिमल’ के लाइफटाइम वर्ल्डवाइड कलेक्शन को पार कर लिया है। वहीं फिल्म के सामने अभी दांव दिखाने के लिए बॉक्स ऑफिस पर मैदान पूरी तरह से खाली है।
रणबीर कपूर के करियर के लिए यह नई कामयाबी
जहां एक तरफ रणवीर सिंह ने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से इतिहास रचा, वहीं रणबीर कपूर के लिए यह नई कामयाबी उनके करियर के लिए एक अहम मोड़ साबित हो रही है। ‘रामायणम्’ से पहले रणबीर की पिछली सबसे ज्यादा वर्ल्डवाइड कमाई वाली फिल्म ‘एनिमल’ रही है। वैसे यहां ये भी बता दें कि संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने थिएटरों में जमकर कमाई की थी लेकिन यह चार डिजिट के माइलस्टोन को पार नहीं कर पाई थी। ‘रामायणम्’ ने उन्हें अब देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी एक अलग पहचान दी है।