Ramayana Box Office: ‘रामायणम्’ ने पहले दिन तोड़े कई रेकॉर्ड्स, बनी रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म – ramayana box office collection day 1 the film became ranbir kapoor top opening film


निर्देशक नितेश तिवारी की ‘रामायणम्’ गुरुवार को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। ओपनिंग डे पर फिल्म ने कई रेकॉर्ड्स भी तोड़ डाले हैं। आइए जानते हैं फिल्म ने भारत में पहले दिन कितनी कमाई की है।

रामायणम् पहले दिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
निर्देशक नितेश तिवारी की 4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘रामायणम्’ सिनेमाघरों में पूरे धूमधाम से रिलीज हुई है। फिल्म देखकर बाहर निकलने वाले लोग इससे संतुष्ट नजर आए और भगवान राम से लेकर रावण, मां सीता के किरदारों ने लोगों को खूब अभिभूत किया है। स्क्रीन पर कहानी कहीं भी फीकी नहीं पड़ी है और फिल्म के विजुअल्स आपको पलकें नहीं झपकने देंगे। इस फिल्म ने पहले दिन एक-एक कर कई रेकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं। यहां ये भी बता दें कि भारत में कई रेकॉर्ड्स के साथ-साथ फिल्म की एडवांस बुकिंग ने अमेरिका में भी रेकॉर्ड्स तोड़ डाले हैं।

‘रामायणम् पार्ट 1’ पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जादू चलाने में सफल रही है। करीब 100 से अधिक देशों और 59,000 स्क्रीन्स पर पहले दिन ही धावा बोलने वाली भारतीय पौराणिक कहानी पर बेस्ड ‘रामायणम्’ ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। हिंदुओं के पवित्र धार्मिक ग्रंथ ‘रामायण’ पर एक ऐसी विशालकाय फिल्म रची गई है, जो दुनिया भर की टॉप हॉलीवुड फिल्मों को टक्कर दे रही है। फिल्म में ‘रामायण’ के हर किरदार को उतने ही पावरफुल तरीके से पेश किया गया है, जितने कि भगवान राम। वीएफएक्स एनिमेशन ग्राफिक्स की बदौलत फिल्म को एक भव्य रूप दिया गया है।

‘रामायणम् पार्ट 1’ की कहानी

फिल्‍म की कहानी की शुरुआत होती है पक्षीराज जटायु से हुई है, जिनकी आवाज अनुपम खेर बने हैं। ये दृश्य हमें एक ऐसे युग में लेकर जाता है जहां देवी-देवताओं और असुरों के बीच भीषण युद्ध हुआ था और देवताओं की जीत हुई थी, जिसके बाद लंका का शासन कुबेर को सौंप दिया गया था। फिल्म में दिखाया जाता है कि इस युद्ध के बाद दानवों के कुल को धरती पर जगह नहीं मिली तो रसातल में अभाव और बदहाली का जीवन जीने को मजबूर होना पड़ा। और इसी के बाद इस दुर्दशा से परेशान और हताश महारानी कैकसी अपने बेटे दशानन (यश) को लंका का खोया वैभव और राजपाट वापस पाने के लिए ललकारती है। यहीं से शुरू होती है रावण की वो तपस्या जिसके बाद उसे अमरत्व का वरदान मिल जाता है। फिल्म में रणबीर कपूर के भगवान राम के किरदार जितना ही दमदार यश के रावण का किरदार नजर आ रहा है।

‘रामायणम् पार्ट 1’ ने पहले दिन कितनी की कमाई

‘रामायणम् पार्ट 1‘ देश भर में 5 भाषाओं में रिलीज हुई है, जिनमें हिंदी, कन्नड़, तेलुगू, तमिल और मलयालम जैसी भाषाएं हैं। फिल्म ने सबसे अधिक हिंदी में कमाई की है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायणम्’ ने 25000 शोज़ की बदौलत पूरे भारत में ₹64.85 Cr का नेट कलेक्शन किया है। वहीं फिल्म ने ₹77.50 Cr की ग्रॉस कमाई की है। इसमें से ₹47.50 Cr कलेक्शन केवल हिंदी से हुआ है।

रणबीर कपूर के करियर की टॉप ओपनिंग फिल्म ‘रामायणम्’

वहीं ‘रामायणम्’ रणबीर कपूर के करियर की टॉप ओपनिंग फिल्म बन चुकी है। उनकी अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली कुछ फिल्मों में से ‘एनिमल’ ने पहले दिन ₹63.80 Cr का नेट कलेक्शन किया था। वहीं उनके करियर की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘संजू’ ने ₹34.75 करोड़ की कमाई की थी। इसी के साथ ‘ब्रह्मास्त्र पार्ट 1’ ने ओपनिंग डे पर ₹36.42 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

साल की शानदार ओपनिंग वाली दूसरी टॉप फिल्म

अब अगर साल 2026 में अब तक टॉप ओपनिंग करने वाली फिल्मों की बात करें तो ‘धुरंधर 2’ने पहले दिन ₹102.55 करोड़ का नेट कलेक्शन किया था। वहीं अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म ‘दृश्यम 3’ ने पहले दिन ₹62.00 करोड़ की कमाई की थी। ऐसे में ‘धुरंधर 2’ को छोड़ दें तो फिल्म ने ‘दृश्यम 3’ को पछाड़ दिया है और ये पहले दिन अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली दूसरी फिल्म बन चुकी है। हालांकि, ये देश की टॉप ओपनिंग करने वाली फिल्मों की टॉप 10 लिस्ट में शामिल नहीं हो पाई है।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

Box Office: थर्सडे को बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ गरजी, ‘जेलर 2’ हुई फुस्स, ‘उड़ता तीर’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन

‘रामायण’ ने एक दिन में कमाए 64 करोड़, राम कृपा के बाद भी ‘हनुमान अंश’ को इस आंकड़े तक पहुंचने में लगा कितना समय?

Ramayana Box Office Collection LIVE: रामायण का आज बॉक्स ऑफिस पर दूसरा दिन, सामने आ गए शुरुआती आंकड़े Ramayana Box Office Collection Day 2 Live Updates in Hindi Ranbir Kapoor Yash Ravi Dubey Yash