Ramayana Box Office: 6वें दिन 68.47 करोड़!, ‘रामायण’ की सुनामी! 400 करोड़ नेट का आंकड़ा पार


By संदीप दाहिमा | Updated: November 10, 2026 19:42 IST2026-11-10T19:33:17+5:302026-11-10T19:42:53+5:30

Next

रणबीर कपूर और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करते हुए रोज नए रिकॉर्ड बना रही है।

छठे दिन फिल्म ने देश भर के 18,206 से अधिक शो के जरिए लगभग ₹68.47 करोड़ का शानदार नेट कलेक्शन हासिल किया।

इसमें सबसे बड़ा हिस्सा हिंदी भाषा (₹57.17 करोड़) का रहा, जबकि कन्नड़ (₹6.19 करोड़), तमिल (₹2.61 करोड़) और तेलुगु (₹2.50 करोड़) वर्जनों ने भी दक्षिण भारतीय बाजारों में अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी।

छठे दिन के इस तूफानी कलेक्शन के साथ ही फिल्म ने भारत में ₹400 करोड़ का नेट आंकड़ा पार कर लिया है।

कुल ऑल-इंडिया नेट कलेक्शन ₹414.82 करोड़ और ग्रॉस कलेक्शन ₹494.69 करोड़ के पार पहुंच चुका है।

हालांकि ये आंकड़े दिन भर के रनिंग एस्टिमेट के आधार पर हैं और अंतिम संख्या देर रात तक अपडेट होगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है।



Source link

Related posts

‘पुष्पा 2’ से ‘धुरंधर 2’-‘रामायण’ तक, बॉक्स ऑफिस पर सबसे तेज 500 करोड़ कमाने वाली फिल्में

6वें दिन Ramayana पर बरसी लक्ष्मी जी की कृपा, माइथोलॉजिकल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छुआ जादुई आंकड़ा 

महाकाव्य फिल्म “रामायण: द बिगिनिंग ऑफ ए लेजेंड” के बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड से हम क्या सीख सकते हैं?