रणबीर कपूर और साई पल्लवी की फिल्म ‘रामायण’ को दिवाली रिलीज का जबरदस्त फायदा मिल रहा है. दिवाली से ठीक पहले दस्तक देने वाली रामायण शानदार कमाई कर रही है और इसने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दिवाली के दिन फिल्म अपने चौथे दिन में पहुंच चुकी है और इसका चौथे दिन भी शानदार कलेक्शन हो रहा है. आइए जानते हैं कि दिवाली पर रामायण अपने चौथे दिन और पहले रविवार को कैसा प्रदर्शन कर रही है?
तीन दिनों में ‘रामायण’ ने बटोरे 182 करोड़
रणबीर कपूर, यश, रवि दुबे और और साई पल्लवी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म रामायण 5 नवंबर को रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण ने अपने पहले दिन भारत में 64.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन फिल्म ने 48.05 करोड़ रुपये बटोरे. जबकि तीसरे दिन शनिवार 7 नवंबर को रामायण का कलेक्शन पहले दिन से भी ज्यादा 69.80 करोड़ रुपये हुआ. तीन दिनों में रामायण भारत में 182.70 करोड़ रुपये कमा चुकी है.
रामायण बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 4 लाइव अपडेट्स (Ramayana Box Office Collection Day 4 Live Updates)
शुरुआती तीन दिनों की तरह ही रामायण की चौथे दिन दिवाली पर भी तगड़ी कमाई हो रही है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक रामायण ने अपने चौथे दिन यानी रविवार 8 नवंबर को दोपहर 12 बजे तक 16.99 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन कलेक्शन 199.69 करोड़ रुपये हो चुका है.
तीन दिनों में दुनियाभर में कमाई 384 करोड़
दुनियाभर में बड़े पैमाने पर रिलीज हुई ‘रामायण’ की कमाई भारत ही नहीं बल्कि ओवरसीज में भी बेहद तगड़ी और दमदार हो रही है. रणबीर कपूर की इस मूवी का वर्ल्डवाइड भी तूफान देखने को मिल रहा है. तीसरे दिन रामायण ने ओवरसीज में 68.50 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. इसी के साथ इसकी ओवरसीज में टोटल ग्रॉस कमाई 165.75 रुपये हो चुकी है. वहीं दुनियाभर में इसका ग्रॉस कलेक्शन तीन दिनों में 384 करोड़ दर्ज किया गया.
2028 में आ सकता है दूसरा पार्ट
रामायण दो पार्ट में बन रही है. इसका दूसरा पार्ट साल 2028 में रिलीज हो सकता है. दोनों पार्ट पर टोटल 4 हजार करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. बता दें कि फिल्म को डायरेक्टर नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया और प्रोड्यूसर हैं नमित मल्होत्रा.