Ramayana Movie Collection: 10वें दिन रॉकेट सी उछली कमाई, KGF 2, ‘धुरंधर 2’, ‘पुष्‍पा 2’ के सारे रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त – ranbir kapoor ramayana movie collection day 10 takes huge jump beats kgf 2 worldwide dhurandhar 2 pushpa 2 second saturday records


रणबीर कपूर की ‘रामायण पार्ट 1’ ने बॉक्‍स ऑफिस पर 10वें द‍िन इत‍िहास रच द‍िया है। इसने एक झटके में अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की कमाई के र‍िकॉर्ड को पीछे छोड़ द‍िया है। महज 10 द‍िनों में यह वर्ल्‍डवाइड ₹1200 करोड़ क्‍लब में शाम‍िल हो गई है। साथ ही यश की KGF 2 की लाइफटाइम कमाई को भी पछाड़ द‍िया है।

रामायण मूवी कलेक्‍शन: 10वें दिन रॉकेट सी उछली कमाई, KGF 2, ‘धुरंधर 2’, ‘पुष्‍पा 2’ के सारे रिकॉर्ड ध्‍वस्‍त
न‍ितेश तिवारी के डायरेक्‍शन में बनी ‘रामायण’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ दिया है। भगवान राम की पौराणिक महागाथा पर बनी ‘रामायण: पार्ट 1’ ने 10वें दिन, अपने दूसरे शनिवार को कुछ ऐसा कर दिखाया है जिसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका करते हुए न सिर्फ अपने ओपनिंग डे से भी अध‍िक कमाई की है, बल्‍क‍ि एक ही झटके में इंडस्ट्री के कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इसने दूसरे शनिवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍मों की लिस्‍ट में अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’, रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को धोबी पछाड़ दी है। यही नहीं, महज 10 दिनों में इसने ₹1228 करोड़ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इसी के साथ इसने यश की ‘KGF 2’ की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ दिया है और 10 दिनों में ही दुनियाभर में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली 7वीं भारतीय फिल्‍म बन गई है।

रणबीर कपूर, साई पल्‍लवी और यश स्‍टारर ‘रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड‘ की कमाई में शनिवार को जबरदस्‍त उछाल आया है। शुक्रवार की तुलना में शन‍िवार को वीकेंड आते ही कमाई में 51.6% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मजेदार बात यह है कि ‘रॉकिंग स्टार’ यश ने इसी के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। ‘रामायण’ महज 10 दिन में यश के करियर की वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म बन चुकी है।

‘रामायण’ मूवी कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, 10वें दिन ‘रामायण पार्ट 1‘ ने देश में 23451 शोज से कुल ₹72.90 करोड़ की धमाकेदार नेट कमाई की है। इसमें सिर्फ हिंदी वर्जन से ₹53.75 करोड़ की कमाई हुई है। इसके अलावा, कन्नड़ वर्जन से 10वें दिन ₹5.40 करोड़, मलयालम से ₹4.75 करोड़, तमिल से ₹4.75 करोड़ और तेलुगू से ₹4.25 करोड़ की कमाई शामिल है। एक दिन पहले शुक्रवार को फिल्‍म ने सभी 5 भाषाओं को मिलाकर ₹48.10 करोड़ कमाए थे। बहरहाल, अब 10 दिनों में ‘रामायण’ ने देश में ₹819.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹685.60 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

‘रामायण’ का भारतीय बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

  • पहला दिन, गुरुवार – ₹64.85 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार – ₹48.05 करोड़ (धनतेरस)
  • तीसरा दिन, शनिवार – ₹69.80 करोड़
  • चौथा दिन, रविवार – ₹56.15 करोड़ (द‍िवाली)
  • 5वां दिन, सोमवार – ₹107.50 करोड़
  • छठा दिन, मंगलवार – ₹94.10 करोड़
  • 7वां द‍िन, बुधवार – ₹70.65 करोड़
  • 8वां द‍िन, गुरुवार – ₹53.50 करोड़
  • 9वां दिन, शुक्रवार – ₹48.10 करोड़
  • 10वां दिन, शनिवार – ₹72.90 करोड़

‘रामायण’ मूवी कलेक्शन वर्ल्डवाइड

विदेशों में भी भगवान राम की धूम मची है। नमित मल्‍होत्रा और यश के प्रोडक्‍शन में बनी इस फिल्‍म ने 10वें दिन सिर्फ विदेशों में ₹30.00 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। जबकि दस दिनों में अब तक ओवरसीज ग्रॉस कलेक्‍शन ₹408.50 करोड़ तक पहुंच गया है। ‘रामायण: पार्ट 1’ ने देश और दुनिया मिलाकर वर्ल्‍डवाइड ₹1,228.00 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

टूटा ‘पुष्‍पा 2’ और ‘धुरंधर 2’ का कमाई का रिकॉर्ड

‘रामायण’ 10वें दिन की इस धमाकेदार कमाई के साथ ही देश में ₹700 करोड़ की नेट कमाई की दहलीज पर पहुंच गई है। रविवार को यह और अध‍िक कमाई करने वाली है। मजेदार बात यह है कि इसने एक बार फिर से अल्‍लू अर्जुन की ‘पुष्‍पा 2’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को धोबी पछाड़ दी है। भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर अब तक रिलीज के दूसरे शनिवार को सबसे अध‍िक कमाई का रिकॉर्ड ‘पुष्‍पा 2’ (₹63.30 करोड़) के नाम था, जबकि ‘रामायण’ ने (₹72.90 करोड़) इसे चकनाचूर कर दिया है। बॉलीवुड फिल्‍मों में यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ (₹62.85 करोड़) के नाम था।

दूसरे शनिवार को सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍में

  1. रामायण पार्ट 1 – ₹72.90 करोड़
  2. पुष्‍पा 2 – ₹63.30 करोड़
  3. धुरंधर 2 – ₹62.85 करोड़
  4. धुरंधर – ₹53.00 करोड़
  5. छावा – ₹44.00 करोड़

KGF 2 का टूटा रिकॉर्ड, ‘रामायण’ अब 7वीं सबसे अध‍िक कमाई करने वाली फिल्‍म

वर्ल्‍डवाइड ₹1,228.00 करोड़ कमाने के साथ ही ‘रामायण’ ने दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में सीधे 7वें नंबर पर जगह बना ली है। वो भी सिर्फ 10 दिनों में। दिलचस्‍प बात यह है कि इसके ऊपर अब छठे नंबर पर ‘RRR’ की ₹1,230 करोड़ की कमाई है, जो रविवार को 11वें दिन बड़ी आसानी से पीछे छूट जाएगी। जबकि 5वें नंबर पर ‘धुरंधर पार्ट 1’ की ₹1,307 करोड़ की कमाई की है। ‘रामायण’ ने 10वें दिन ‘जवान’ और ‘KGF: Chapter 2’ की लाइफटाइम कमाई को पछाड़ा है।

वर्ल्‍डवाइड सबसे अध‍िक कमाई करने वाली टॉप-20 भारतीय फिल्‍में

  1. दंगल – ₹2,070 करोड़
  2. धुरंधर 2 – ₹1,813 करोड़
  3. बाहुबली 2 – ₹1,788 करोड़
  4. पुष्‍पा 2 – ₹1,742 करोड़
  5. धुरंधर – ₹1,307 करोड़
  6. RRR – ₹1,230 करोड़
  7. रामायणम् पार्ट 1 – ₹1,228.00 करोड़ (10 दिन)
  8. KGF 2 – ₹1,215 करोड़
  9. जवान – ₹1,160 करोड़
  10. पठान – ₹1,055 करोड़
  11. कल्‍क‍ि 2898 AD – ₹1,042 करोड़
  12. बजरंगी भाईजान ₹922 करोड़
  13. एनिमल – ₹915 करोड़
  14. सीक्रेट सुपरस्‍टार – ₹913 करोड़
  15. स्‍त्री 2 – ₹857 करोड़
  16. कांतारा चैप्‍टर 1 – ₹852 करोड़
  17. जेलर 2 – ₹831.73 करोड़ (31 दिन)
  18. छावा – ₹808 करोड़
  19. PK – ₹792 करोड़
  20. 2.0 – ₹691 करोड़

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

दूसरे वीकेंड में ‘सीन’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार वापसी, नौवें दिन कमाई में दर्ज हुई 58.3 फीसदी बढ़ोतरी

Ramayana Box Office Collection: रामायण ने दुनिया भर में ₹1,200 करोड़ का आंकड़ा पार किया

‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, 10 दिनों में दुनियाभर से कमाए 1228 करोड़, तोड़े ‘बाहुबली 2’ और ‘जवान’ के रिकॉर्ड – ramayana worldwide box office collection day 10 ranbir kapoor movie crosses 1228 crore