Ramayana World Premiere: हॉलीवुड में छाई रणबीर कपूर की फिल्म, अमेरिका में हुआ ‘रामायण’ का भव्य प्रीमियर


Ramayana World Premiere: रणबीर कपूर और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म ‘रामायण’ के पहले भाग का भव्य विश्व प्रीमियर मंगलवार को अमेरिका के लॉस एंजिलिस स्थित ‘एकेडमी म्यूजियम ऑफ मोशन पिक्चर्स’ के डेविड गेफेन थिएटर में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा, निर्देशक नितेश तिवारी और अभिनेता-निर्माता यश शामिल हुए।

इस प्रतिष्ठित थिएटर में पहले भी हॉलीवुड की कई प्रमुख फिल्मों का प्रीमियर हो चुका है। मल्होत्रा के ‘प्राइम फोकस स्टूडियोज’ ने अपनी कंपनी ‘डीएनईजी’ और यश की ‘मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स’ के सहयोग से फिल्म का निर्माण किया है। दो भागों में बनाई जा रही इस फिल्म का संयुक्त बजट चार हजार करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है। इसे अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी भारतीय फिल्म परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता की भूमिका में हैं। यश रावण और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभा रहे हैं।

प्रीमियर के दौरान यश ने ‘रामायण’ के सांस्कृतिक महत्व और पीढ़ियों से चली आ रही इसकी परंपरा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में हम केवल कहानी नहीं कहते, बल्कि इसे याद रखते हैं और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाते हैं। फिल्म के विश्व प्रीमियर से पहले मल्होत्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा कि इतनी भव्यता के साथ इस कहानी को दुनिया के सामने प्रस्तुत करना भारतीय सिनेमा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। उन्होंने कहा कि अमेरिका में शहर भर में ‘रामायण’ के प्रचार संबंधी होर्डिंग लगना भारतीय सिनेमा की वैश्विक पहुंच को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि फिल्म की अंतरराष्ट्रीय स्क्रीनिंग का उद्देश्य केवल उत्सुकता पैदा करना नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के प्रति विश्वसनीयता बढ़ाना भी है।

फिल्म का पहला भाग पांच नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 के दौरान रिलीज होने की उम्मीद है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। इसे आईमैक्स प्रारूप में भी प्रदर्शित करने की योजना है। भारत के बाहर फिल्म का वितरण सोनी पिक्चर्स और हिंदी भाषी बाजार में धर्मा प्रोडक्शंस करेगा। फिल्म में सनी देओल, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, विवेक ओबेरॉय, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, अरुण गोविल, इंदिरा कृष्णन और लारा दत्ता भी नजर आएंगे।



Source link

Related posts

नाइटहुड से सम्मानित और ‘प्रोफेसर X’ फेम हॉलीवुड एक्टर पैट्रिक स्टीवर्ट का निधन, दुनिया भर में शोक की लहर

Patrick Stewart के निधन से शोक में डूबा हॉलीवुड, ह्यू जैकमैन, रुसो ब्रदर्स और मार्वल स्टूडियो ने दी श्रद्धांजलि

हॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता सर पैट्रिक स्टीवर्ट का 86 वर्ष की आयु में निधन