Ramnagar Police Drunk Video Viral


VIDEO में बाइक से गिरते आरोपी पुलिसकर्मी।

बगहा पुलिस जिले के रामनगर थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने पुलिस विभाग को असहज कर दिया है। रामनगर थाना में तैनात 112 PTC के एएसआई सुरेंद्र कुमार मुर्मू और हवलदार सुनील कुमार को निलंबित कर दिया गया है। उन पर शराब पीकर सड़क पर हंगामा करन

.

बताया जा रहा है कि दोनों पुलिसकर्मी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान वे बाइक से गिर गए और सड़क पर लड़खड़ाते नजर आए। आसपास मौजूद लोगों ने उनकी हरकतें देखकर मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

स्थानीय लोगों के जरिए यह वीडियो बगहा एसपी राजेश कुमार तक भी पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से लिया और जांच शुरू कराई।

SDPO के नेतृत्व में कराई गई जांच

रामनगर SDPO सत्येंद्र राम के नेतृत्व में मामले की जांच हुई। दोनों पुलिसकर्मियों की मेडिकल जांच कराई गई। पुलिस के अनुसार, जांच में शराब पीने की पुष्टि हुई।

इसके बाद एसडीपीओ ने अपनी जांच रिपोर्ट बगहा एसपी को भेजी। रिपोर्ट मिलने के बाद एसपी राजेश कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की गई है।

दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू बिहार में शराब का बनाना, बेचना और पीना सब मना है। शराबबंदी कानून लागू कराने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की बड़ी भूमिका होती है। ऐसे में पुलिसकर्मियों पर ही शराब पीने का आरोप लगना विभाग के लिए गंभीर बात मानी जा रही है।

वीडियो वायरल होने, जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर हुई इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में चर्चा तेज है। फिलहाल दोनों पुलिसकर्मी निलंबित हैं। विभागीय जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।



Source link

Related posts

Noida News:छात्रों के दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल – Fight Between Two Groups Of Students, Video Goes Viral

Kanpur News: सफाई कर्मी को पीटने का वीडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ मुकदमा, Kanpur Hindi News

दूल्हे के दोस्त ने दुल्हन के मुंह पर चला दी फायर गन, फिर हुआ कांड