Last Updated:
Ranabaali Box Office Collection Day 2: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है. पहले शनिवार को ही बजट के हिसाब से ये परफॉर्म नहीं कर पाई. चलिए बताते हैं राणाबाली का दो दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन.
Image: फिल्म का पोस्टर
दृश्यम 3, जेलर 2, हनुमान अंश, नई नवेली से लेकर कई बड़ी फिल्में इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है. इन फिल्मों के बीच विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘राणाबली’ (Ranabaali) भी थिएटर्स में चल रही है. अब तक रश्मिका मंदाना की फिल्म के न तो रिव्यू अच्छे रहे और कमजोर कैरेक्टर डेवलमेंट की शिकायत रही. चलिए इन सबके बावजूद ‘राणाबली’ बॉक्स ऑफिस पर कितना खरी उतरी, बताते हैं.
‘सैकनिल्क’ के मुताबिक, ‘राणाबली’ ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के साथ खाता खोला. दूसरे दिन विजय देवरकोंडा की फिल्म की कमाई गिरी. शनिवार की छुट्टी के बावजूद ‘राणाबली’ ने 7.17 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.
‘राणाबली’ का दूसरे दिन का कलेक्शन
‘राणाबली’ की दो दिन की कुल कमाई 16.42 करोड़ रुपये की हो चुकी है. अभी देशभर में इसके 2292 शोज चल रहे हैं. इस वक्त हिंदी से लेकर साउथ में कई बड़ी फिल्में लगी है इसके बावजूद विजय देवरोकंडा की फिल्म को 2 हजार से ज्यादा शोज मिले हैं.
‘राणाबली’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन
‘राणाबली’ के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें फिल्म ने दूसरे दिन ओवरसीज 2 करोड़ की कमाई की. अब तक दो दिन में ‘राणाबली’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 26.65 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.
मुश्किल है राह
अब देखना ये है कि रविवार का ‘राणाबली’ को कितना फायदा मिलता है ये देखना दिलचस्प होगा. लेकिन दो दिन के आंकड़ों को देखने के बाद ये कहना मुश्किल है कि पहले वीकेंड फिल्म 50 करोड़ पूरे कर पाएगी.
‘राणाबली’ के बारे में
‘राणाबली’ को राहुल सांकृत्यायन ने डायरेक्ट किया है. मैथरी मूवी की फिल्म में रश्मिका और विजय के अलावा अर्नोल्ड वोसलू, ईश्वरी राव और दूसरे कलाकार अहम रोल में हैं. ये विजय और रश्मिका की शादी के बाद साथ में पहली फिल्म है.