Reel बनाने का ऐसा क्रेज! ट्रेन के आगे पल्लू बांधकर महिला ने किया डांस


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • वीडियो पर सुरक्षा, जिम्मेदारी पर उठे सोशल मीडिया सवाल.

सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली Reels में लोग अक्सर कुछ अलग दिखाने की कोशिश करते हैं. कभी कोई फिल्मी सीन को अपने अंदाज में दोबारा क्रिएट करता दिखता है, तो कभी आम जगह को ही वीडियो की शूटिंग लोकेशन बना देता है. ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसमें एक महिला साड़ी पहनकर रेलवे ट्रैक पर खड़ी ट्रेन के सामने डांस करती दिखाई दे रही है. वीडियो में महिला ने अपनी साड़ी का पल्लू ट्रेन के इंजन से बांधा हुआ है और इसके बाद वह फिल्मी अंदाज में डांस करती नजर आती है. 

यह वीडियो X पर The Nalanda Index नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. पोस्ट में Reel और सोशल मीडिया पर ज्यादा Views और Likes पाने की कोशिश को लेकर सवाल उठाया गया है. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी इसे लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. 

ट्रेन के आगे पल्लू बांधकर महिला ने किया डांस

वीडियो में महिला साड़ी और सनग्लासेस पहने रेलवे ट्रैक पर खड़ी दिखाई देती है. उसके पीछे एक ट्रेन खड़ी है. महिला अपनी साड़ी के पल्लू का एक सिरा ट्रेन के इंजन से जोड़ती है और फिर आगे आकर गाने के साथ डांस करना शुरू कर देती है. डांस के दौरान महिला कई बार ट्रेन की तरफ इशारा करती है और चेहरे के अलग-अलग एक्सप्रेशन देती है. पूरा सीन ऐसा नजर आता है, जैसे किसी Bollywood फिल्म के ट्रेन वाले डांस सीक्वेंस को Reel के लिए दोहराने की कोशिश की जा रही हो. 

सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स

सोशल मीडिया पर मजेदार कमेंट्स की भी भरमार रही. किसी ने कमेंट किया, वाह क्या सीन है, तो किसी ने लिखा, रील के लिए कुछ भी, एक यूजर ने मजाक में कहा, Bollywood की शूटिंग चल रही है क्या, वहीं दूसरे ने लिखा, पल्लू का कनेक्शन तो ट्रेन से ही जोड़ दिया. इसके अलावा कुछ लोगों ने वीडियो की जगह और इसे बनाने के तरीके को लेकर भी सवाल किए.

यह भी पढ़ें – गुमशुदा पत्नी को सामने देख फूट-फूटकर रोया पति, वीडियो देख इंटरनेट इमोशनल

वीडियो पर उठे सवाल

वीडियो पर कुछ यूजर्स ने रेलवे से जुड़े आधिकारिक अकाउंट्स को टैग करते हुए मामले की जांच और उचित कार्रवाई की मांग भी की. एक यूजर ने यह जानने की कोशिश की कि वीडियो किस रेलवे स्टेशन या राज्य का है. 

यह भी पढ़ें – माता पिता भगवान नहीं हैं, CEO की वायरल पोस्ट पर क्यों मचा हंगामा?





Source link

Related posts

AC कोच में अचानक निकल आया लंबा सांप, पैरों के नीचे देखकर यात्रियों के उड़े होश, VIDEO वायरल – train-ac-coach-snake-viral-video-gondia-barauni-express

– Cockroach Janata Party co founder Abhijeet Dipke Outside Mannat Ahead Of Mumbai Protest video viral tmovg

Supaul News: सुपौल : मौसम बदला तो वायरल ने पकड़ी रफ्तार, डेंगू-मलेरिया का भी खतरा, Supaul Hindi News