Rewari News:एनएच-48 पर दो किलोमीटर का सफर दो घंटे में, सुबह से जाम में रेंगते रहे वाहन – A Two-kilometer Journey On Nh-48 Took Two Hours; Vehicles Crawled In A Traffic Jam Since Morning


धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर हाईवे (एनएच-48) पर धारूहेड़ा के पास बुधवार सुबह फिर लंबा जाम लग गया। मालपुरा के पास सुबह से ही वाहनों की कतारें लगी रहीं। जाम के कारण दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। स्थिति यह रही कि करीब दो किलोमीटर की दूरी तय करने में वाहनों को दो घंटे से अधिक समय लग गया। कंपनियों की बसें भी जाम में फंसी रहीं।


मालपुरा के पास हीरो चौक पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। वहीं बेस्टेक के पास मुख्य सड़क का एक हिस्सा तोड़कर करीब एक किलोमीटर मार्ग को सर्विस लेन पर डायवर्ट किया गया है। इससे वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम की स्थिति बन रही है। एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार ओवरब्रिज का करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और दिसंबर तक इसे पूरा करने का लक्ष्य है।

वाहन चालक नरेश ने बताया कि निर्माण कार्य पूरा होने तक मुख्य मार्ग को नहीं उखाड़ना चाहिए था। राजीव का कहना है कि रोजाना लगने वाले जाम से समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है।



Source link

Related posts

Bokaro News: मॉर्निंग वॉक पर निकले 65 साल के बुजुर्ग का मर्डर, नशेड़ी ने पत्थर से सिर कूचा

Manipur Latest News, Updates in Hindi | मणिपुर के समाचार और अपडेट

Jaipur Neerja Modi School Case Update; Police Charge Sheet