Robert Downey Jr का बेटा बनेगा हीरो, हॉलीवुड फिल्‍म ‘लव इन वेन’ में Indio Falconer Downey को मिला लीड रोल – robert downey jr son indio falconer downey to become leading actor in hollywood film love in vain based on novel westing talent


हॉलीवुड एक्टर रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बेटे इंडियो फाल्‍कनर डाउनी को मिला फिल्म ‘लव इन वीन’ में पहला लीड रोल। विल डी लॉस सैंटोस के निर्देशन में बनने वाली यह फिल्म रयान लियोन के उपन्यास ‘वेस्टिंग टैलेंट’ पर आधारित है। फिल्म की शूटिंग मार्च-अप्रैल 2027 में लॉस एंजिल्स में हो सकती है।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर के बेटे इंडियो डाउनी को ‘लव इन वेन’ में मिला पहला लीड रोल
फैंस के ‘आइरन मैन’ और हॉलीवुड सुपरस्‍टार रॉबर्ट डाउनी जूनियर के तो हम सभी दीवाने हैं। हर सिनेमा दर्शक को ‘एवेंजर्स: डूम्‍सडे’ का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर ये है कि उनके 33 साल के बेटे इंडियो फाल्‍कनर डाउनी भी जल्द ही बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। इंडियो को बतौर लीड हीरो उनकी पहली फीचर फिल्म ‘लव इन वीन’ में काम मिला है। विल डी लॉस सैंटोस के निर्देशन में बनने वाली यह इंडिपेंडेंट फिल्म राइटर रयान लियोन के नॉवल ‘वेस्टिंग टैलेंट’ पर बेस्ड है। फिल्म की कहानी नशे की लत, प्यार और रिश्तों में आने वाली मुश्किलों के इर्द-गिर्द घूमती है।

‘लव इन वीन’ में इंडियो डाउनी ‘डेमियन’ नाम का किरदार निभाएंगे, जो अपनी निजी जिंदगी, नशे की लत और रिश्तों से जुड़े संघर्षों का सामना करता है। फिल्म की शूटिंग मार्च और अप्रैल 2027 में लॉस एंजिल्स में शुरू होने वाली है। इस बीच, हर किसी को इंतजार दिसंबर 2026 का है, जब इंडियो के पिता रॉबर्ट डाउनी जूनियर ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में डॉक्टर विक्‍टर डूम बनकर गदर मचाएंगे।

इंडियो डाउनी को मिला पहला लीड रोल

इंडियो डाउनी एक म्यूजिशियन हैं और इससे पहले भी फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनके पिछले कामों में ‘किस किस बैंग बैंग’ शामिल है, जिसमें उनके पिता रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने भी काम किया था। हालांकि, ‘लव इन वीन’ उनके करियर के लिए खास है, क्योंकि इसमें वह पहली बार किसी फीचर फिल्म में लीड रोल निभाएंगे। इंडियो फिल्म में इंडियो डेमियन का किरदार निभाएंगे। यह किरदार नशे की लत और निजी रिश्तों की उलझनों से जूझते हुए लॉस एंजिल्स में अपनी जिंदगी को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है। इस फिल्म के जरिए इंडियो को एक लीड एक्टर के रूप में अपनी एक्टिंग दिखाने का मौका मिलेगा।

‘लव इन वीन’ में नशे की लत और रिश्तों की कहानी

‘डेडलाइन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘लव इन वीन’ की कहानी लॉस एंजिल्स में रहने वाले डेमियन के इर्द-गिर्द घूमती है। वह नशे की लत, प्यार और खुद को नुकसान पहुंचाने वाले व्यवहार से जूझ रहा है। इन चुनौतियों के बीच वह अपनी जिंदगी को संभालने और रिश्तों को समझने की कोशिश करता है। फिल्म की कहानी इंसानी भावनाओं और निजी संघर्षों को करीब से दिखाएगी। विल डी लॉस सैंटोस ने फिल्म की कहानी लिखने के साथ इसके डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी संभाली है। फिलहाल फिल्म के अन्य किरदारों के लिए कलाकारों को चुना जा रहा है।

रयान लियोन के नॉवल पर आधारित है फिल्म

‘लव इन वीन’ के जरिए दिवंगत लेखक रयान लियोन के उपन्यास ‘वेस्टिंग टैलेंट’ की कहानी बड़े पर्दे पर लाई जाएगी। यह नॉवल लॉस एंजिल्स के बैकग्राउंड में नशे की लत, रिश्तों और जिंदगी की जटिलताओं को दिखाता है। फिल्म के डायरेक्टर विल डी लॉस सैंटोस इस कहानी की मूल भावना और बेबाक अंदाज को बरकरार रखना चाहते हैं। ‘डेडलाइन’ से बातचीत में निर्देशक ने कहा कि रयान अपने पीछे नशे की लत, प्यार और लॉस एंजिल्स पर आधारित एक बेहद ईमानदार उपन्यास छोड़ गए हैं। उनके निधन के बाद इस फिल्म को बनाना उनके लिए और भी महत्वपूर्ण हो गया है। वह चाहते हैं कि किताब की आवाज और उसकी सच्चाई को बिना कमजोर किए पर्दे पर उतारा जाए।

रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ काम कर चुके प्रोड्यूसर बनाएंगे फिल्म

‘लव इन वीन’ से जुड़ी एक दिलचस्प बात यह भी है कि इसके प्रोड्यूसर क्रिस हैनली पहले रॉबर्ट डाउनी जूनियर के साथ काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 1997 में आई फिल्म ‘टू गर्ल्स एंड अ गाइ’ को प्रोड्यूस किया था, जिसमें रॉबर्ट डाउनी जूनियर मुख्य भूमिका में थे। अब कई साल बाद वह उनके बेटे इंडियो डाउनी के साथ काम करने जा रहे हैं। क्रिस हैनली ने इंडियो की तारीफ करते हुए कहा कि वह इस किरदार के लिए जरूरी संवेदनशीलता और प्रामाणिकता लेकर आते हैं।

‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में डॉक्टर डूम बनेंगे रॉबर्ट डाउनी जूनियर

रॉबर्ट डाउनी जूनियर मार्वल की आगामी फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ में एक नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में वह विक्टर वॉन डूम यानी डॉक्टर डूम का किरदार निभाएंगे, जो कहानी के मेन विलन में से एक है। फिल्म को लेकर मार्वल के फैंस के बीच एक्साइटमेंट बनी हुई है। ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ की रिलीज 18 दिसंबर 2026 को कनफर्म है। ऐसे में जहां रॉबर्ट डाउनी जूनियर मार्वल की दुनिया में अपनी नई भूमिका को लेकर चर्चा में हैं, वहीं उनके बेटे इंडियो डाउनी ‘लव इन वीन’ में अपने पहले लीड रोल के साथ अभिनय करियर में एक नया कदम बढ़ाने जा रहे हैं।

लेखक के बारे मेंअदिति राठौरमैं, अदिति राठौर नवभारत टाइम्स (NBT) डिजिटल ऑनलाइन में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हूं। मैंने GGSIPU, दिल्ली से BAJMC की पढ़ाई पूरी की है। पढ़ने, लिखने और स्टोरीटेलिंग में मेरी खास रुचि है। पत्रकारिता के प्रति मेरा दृष्टिकोण तथ्यों को सरल, स्पष्ट और प्रभावशाली तरीके से पाठकों तक पहुंचाने पर केंद्रित है।

मैंने अपनी ग्रेजुएशन पूरी करने के बाद जुलाई में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ अपने पेशेवर सफर की शुरुआत की। वर्तमान में मैं NBT की डिजिटल टीम में एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए काम कर रही हूं। इस दौरान मुझे मनोरंजन जगत से जुड़ी खबरों, सेलिब्रिटी अपडेट्स और ट्रेंडिंग विषयों पर काम करने का अनुभव मिल रहा है। डिजिटल पत्रकारिता की बदलती कार्यशैली और पाठकों की रुची को समझते हुए मैं खबरों को प्रभावी अंदाज में प्रस्तुत करने की दिशा में काम कर रही हूं।

एंटरटेनमेंट के साथ-साथ मेरी रुचि नेशनल खबरों, राजनीति और क्राइम रिपोर्टिंग में भी है। मैं इन क्षेत्रों में अपनी समझ विकसित करने और भविष्य में अलग-अलग बीट्स पर काम करने की संभावनाएं तलाशने के लिए उत्सुक हूं। मेरी दिलचस्पी केवल खबरें लिखने तक सीमित नहीं है, बल्कि किसी विषय के पीछे की कहानी, उनके विभिन्न पहलुओं और समाज पर पड़ने वाले प्रभाव को समझने में भी है।

पढ़ना, लिखना और कहानियों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करना मेरी प्रमुख रुचियों में शामिल है। मैं मानती हूं कि एक अच्छी खबर केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं होती, बल्कि पाठकों को किसी मुद्दे को बेहतर ढंग से समझाने का अवसर भी देती है। डिजिटल पत्रकारिता को क्षेत्र में अपनी लेखन शैली, रिसर्च और स्टोरी टेलिंग कौशल को लगातार बेहतर बनाना मेरा प्रमुख लक्ष्य है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

दिग्गज अभिनेत्री सुसान सेंट जेम्स का 80 वर्ष की उम्र में निधन, पैंक्रियाटिक कैंसर से थीं पीड़ित

55 की उम्र में दुनिया का सेक्सी मर्द, डॉक्टर बनकर पर्दे पर ढाता है कहर

हॉलीवुड के मशहूर लेखक और एमी अवॉर्ड विजेता केविन ब्लेयर का कार हादसे में निधन