Salman Khan Bigg Boss 20: अरिश्फा का सालों पुराना सपना पूरा करेंगे सलमान, काजी तौकीर को भी दिया ऐसा ऑफर कि खुशी से झूम उठे सिंगर!


Salman Khan Bigg Boss 20: ‘बिग बॉस 20‘ के घर में अरिश्फा खान (Arishfa Khan) और काजी तौकीर(Qazi Touqeer) के लिए सलमान खान(Salman Khan) की तरफ से बड़ी खुशखबरी आई है। वीकेंड का वार में अरिश्फा ने बताया कि सलमान बचपन से उनके क्रश रहे हैं और वह उनके साथ काम करना चाहती हैं। उनकी यह ख्वाहिश सुनकर सलमान ने फिल्म में साथ काम करने का भरोसा दिया। वहीं, काजी को भी सलमान ने अपने साथ काम करने का मौका देने की बात कही।

अरिश्फा खान का सपना पूरा करेंगे सलमान

एपिसोड के दौरान अरिश्फा खान (Arishfa Khan) ने सलमान (Salman Khan) के सामने अपने दिल की बात रखी। उन्होंने बताया कि बचपन से ही वह सलमान की बड़ी फैन रही हैं। यहां तक कि बचपन में उनका सपना था कि वह सलमान से शादी करने के लिए मुंबई आएंगी।

अरिश्फा (Arishfa Khan) ने बताया कि सलमान उनके बचपन के क्रश थे और उनके साथ काम करना उनका पुराना सपना है। उन्होंने सुपरस्टार से पूछा कि क्या उन्हें कभी उनके साथ फिल्म में काम करने का मौका मिलेगा? इस पर सलमान ने भरोसा दिलाया कि वह उनका यह सपना जरूर पूरा करेंगे। 

यह भी पढ़े- Bigg Boss 20 Extension: चार हफ्ते बढ़ सकता है बिग बॉस 20! क्या जनवरी 2027 में होगा ग्रैंड फिनाले? जानिए नया अपडेट

काजी तौकीर को मिलेगा गाना

अरिश्फा (Arishfa Khan) के बाद सलमान (Salman Khan)  ने काजी तौकीर  (Qazi Touqeer) की गायकी की तारीफ करते हुए उन्हें भी खुशखबरी दी। उन्होंने काजी से कहा, ‘जब तुम शो से बाहर आओगे, तो मैं तुम्हें एक गाना दूंगा।’ सलमान की यह बात सुनकर काजी काफी खुश हुए और उन्होंने उनका शुक्रिया अदा किया।

इन बिग बॉस कंटेस्टेंट्स को भी मिला था मौका

बता दें कि इससे पहले भी कई बिग बॉस कंटेस्टेंट्स सलमान खान के साथ फिल्मों में काम कर चुके हैं। इनमें शहनाज गिल का नाम शामिल है, जिन्होंने ‘किसी का भाई किसी की जान’ में काम किया था। वहीं, सना खान और संतोष शुक्ला फिल्म ‘जय हो’ में नजर आए थे। अरमान कोहली ‘प्रेम रतन धन पायो’ और नोरा फतेही फिल्म ‘भारत’ में सलमान के साथ स्क्रीन शेयर कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े- Salman Khan Madirapan Song: ‘मातृभूमि’ का नया गाना रिलीज! चित्रांगदा संग सलमान की दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री, युद्ध की कहानी के बीच दिखी सैनिकों की मस्ती





Source link

Related posts

Bigg Boss 20 Updates: ‘बिग बॉस 20’ में फिर भिड़े स्काउट ओपी और यंग डीएसए, दोस्ती भूल एक दूसरे पर निकाली भड़ास

Bigg boss 20: ‘इंटरनेशनल लेवल पर पहचान बना ली’, बिग बॉस से बाहर आकर बोले मनीष गोयल, प्रोफेसर रील पर दिया रिएक्शन – Bigg boss 20 Manish Goel Reaciton Viral look like a Professor Reels After Qazi Touqeer Clash tmovg

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में टूटी यंग डीएसए और स्काउट ओपी की दोस्ती? नॉमिनेशन टास्क में हुई तीखी भिड़ंत