Saturday Box Office: ‘जेलर 2’ तीन दिन में ₹317Cr पार, ‘नई नवेली’ से 1095% अध‍िक कमाई, सदमे में ‘प्रहार’, ‘रणबाली’ – jailer 2 box office collection day 3 worldwide vs nayii naveli box office day 2 prahaar movie ranabaali


बॉक्‍स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ ने धूम मचा दी है। र‍िलीज के तीसरे द‍िन जहां देश में इसकी कमाई में जबरदस्‍त बढ़ोतरी हुई है, वहीं 3 द‍िन में ही यह वर्ल्‍डवाइड 300 करोड़ के पार चली गई है। श‍न‍िवार को ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ की कमाई भी थोड़ी बढ़ी है, जबक‍ि ‘राणबाली’ का हाल बेहाल है।

Saturday Box Office: ‘जेलर 2’ तीन दिन में ₹317Cr पार, ‘नई नवेली’ से 1095% अध‍िक कमाई, सदमे में ‘प्रहार’, ‘रणबाली’
रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। तीन दिन में ही यह फिल्‍म वर्ल्‍डवाइड ₹317 करोड़ के पार चली गई है। नेल्‍सन दिलीपकुमार के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म को लेकर फैंस में जबरदस्‍त क्रेज है। इसका अंदाजा इस बात से भी लगा सकते हैं कि शनिवार को 31.21 लाख दर्शकों ने फिल्‍म देखी है। तीसरे दिन शनिवार को कमाई में जबरदस्‍त उछाल आया है। इसने यामी गौतम की ‘नई नवेली’ की तुलना में 1095% और राजकुमार राव की ‘प्रहार’ के मुकाबले 1,417.46% अध‍िक कमाई की है। हालांकि, बॉलीवुड की दोनों नई रिलीज ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार’ की कमाई में भी रिलीज के दूसरे दिन हल्‍की बढ़ोतरी दर्ज हुई है। लेकिन यह नाकाफी है। इन सब के बीच विजय देवरकोंडा और रश्‍म‍िका मंदाना की ‘रणबाली’ का हाल बुरा है। साउथ के सिनेमाघरों में ‘जेलर 2’ के सीधी टक्‍कर के कारण शनविार को इसकी कमाई बढ़ने की बजाय और गिर गई है।

‘जेलर 2’ का बजट करीब ₹300 करोड़ बताया जा रहा है। इसने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर तीन दिनों में ₹144.60 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। हालांकि, यह रजनीकांत की पिछली रिलीज ‘कुली’ के मुकाबले पिछड़ रही है, जिसने पहले तीन दिनों में देश में ₹159.25 करोड़ का नेट बिजनस किया था।

‘जेलर 2’ में रजनीकांत

‘जेलर 2’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

‘जेलर 2‘ सिनेमाघरों में गुरुवार को रिलीज हुई थी और पहले ही दिन शानदार ₹59.70 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। दूसरे दिन फिल्‍म कमी कमाई में थोड़ी गिरावट आई और इसने ₹37.10 करोड़ का नेट बिजनस किया है। अब तीसरे दिन शनिवार को फिल्‍म ने तमिल, तेलुगू, हिंदी और कन्‍नड़ मिलाकर 14604 शोज से कुल ₹47.80 करोड़ की नेट कमाई की है। इसमें से तमिल में सबसे अध‍िक ₹34.60 करोड़, तेलुगू से ₹8.50 करोड़, हिंदी से ₹4.25 करोड़ और कन्नड़ वर्जन से ₹45 लाख की कमाई हुई है। इसके साथ ही भारत में ‘जेलर 2’ ने ₹169.65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और कुल ₹144.60 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है।

  • पहला दिन, गुरुवार – ₹59.70 करोड़
  • दूसरा दिन, शुक्रवार – ₹37.10 करोड़
  • तीसरा दिन, शनिवार – ₹47.80 करोड़

‘जेलर 2’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन

‘जेलर 2’ का विदेशों में जलवा देखने लायक है। शनिवार को इसने विदेशों में भी देश के करीब-करीब बराबर ₹47.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई की है। तीन दिनों में यह फिल्‍म ओवरसीज ₹147.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर चुकी है, जिसकी बदौलत वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹317.15 करोड़ तक पहुंच गया है।

तीन दिनों में 93.61 लाख लोगों ने देखी ‘जेलर 2’, हिंदी से ₹10Cr की कमाई

‘जेलर 2’ की बादशाहत सबसे अध‍िक तमिल स‍िनेमाघरों में है। तमिलनाडु में रजनीकांत के फैंस फिल्‍म को त्‍योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। तीन दिनों में इसका फुटफॉल 9,361,338 दर्ज किया गया है। हालांकि, हिंदी डब वर्जन में बंपर कमाई नहीं पा रही है। इसकी एक वजह यह भी है कि पीवीआर-आईनॉक्‍स और स‍िलेपॉलिस जैसे बड़े मल्‍टीप्‍लेक्‍स चेन ने हिंदी बाजार में फिल्‍म को रिलीज नहीं किया है। तीन दिनों की कमाई पर ध्‍यान दें तो ‘जेलर 2’ ने देश में हुई ₹144.60 करोड़ की नेट कमाई में से ₹104.55 करोड़ तमिल से, ₹28.25 करोड़ तेलुगू से, ₹10.65 करोड़ हिंदी से और ₹1.15 करोड़ कन्‍नड़ से कमाए हैं।

‘नई नवेली’ में यामी गौतम

‘नई नवेली’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

दूसरी ओर, यामी गौतम की फिल्‍म ‘नई नवेली‘ की कमाई में भी दूसरे दिन थोड़ी बढ़ातरी हुई है। शनिवार को 5945 शोज से इसने ₹4.00 करोड़ की नेट कमाई की। दो दिनों में इस हॉरर-कॉमेडी ने ₹8.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और ₹7.25 करोड़ का नेट बिजनस किया है। विदेशों में दो दिनों में ₹1.50 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है, जिससे वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्शन ₹10.13 करोड़ तक पहुंचा है। डायरेक्‍टर बालाजी मोहन की इस फिल्‍म को बहुत अच्‍छे रिव्‍यूज नहीं मिले हैं, ऐसे में पहले वीकेंड के बाद वीकडेज में कमाई लाखों में पहुंच सकती है। फिल्‍म का बजट करीब ₹50 करोड़ है।

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹3.25 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹4.00 करोड़
‘प्रहार’ में राजकुमार राव

‘प्रहार’ मूवी कलेक्‍शन

राजकुमार राव और वामिका गब्‍बी स्‍टारर ‘प्रहार – द उज्ज्वल निकम स्टोरी‘ को तारीफ तो बहुत मिल रही है, लेकिन अफसोस कि बॉक्‍स ऑफिस पर कमाई के मामले में फिल्‍म पिछड़ रही है। हालांकि, शनिवार को इसने 3908 शोज से ₹3.15 करोड़ की नेट कमाई की। यह पहले दिन हुई ₹2.35 करोड़ की कमाई के मुकाबले तगड़ी उछाल है। लेकिन ₹60 करोड़ के बजट को देखते हुए इसे अपनी कमाई की रफ्तार बढ़ानी होगी। बहरहाल, फिल्‍म ने दो दिनों में देश में ₹6.48 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन, ₹5.50 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया है। जबकि विदेशों में हुई ₹1.50 करोड़ की कमाई की बदौलत वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन ₹7.98 करोड़ तक पहुंचा है।

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹2.35 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹3.15 करोड़
‘रणबाली’ में व‍िजय देवरकोंडा

‘रणबाली’ बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

इन सब के बीच, विजय देवरकोंडा और रश्‍म‍िका मंदाना की पीर‍ियड-एक्‍शन फिल्‍म ‘रणबाली’ को झटका लगा है। ‘जेलर 2’ के आगे साउथ सिनेमाघरों में इसकी हालत पस्‍त है। शनिवार को फिल्‍म ने 2292 शोज से ₹7.30 करोड़ की नेट कमाई की है, जो पहले दिन हुई ₹9.25 करोड़ की कमाई से भी कम है। ₹120 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म दो दिनों में देश में ₹19.25 करोड़ का ग्रॉस और ₹16.55 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर पाई है। जबकि विदेशों में अब तक ₹7.40 करोड़ का ग्रॉस बिजस हुआ है। ‘रणबाली’ ने दो दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹26.65 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है।

  • पहला दिन, शुक्रवार – ₹9.25 करोड़
  • दूसरा दिन, शनिवार – ₹7.30 करोड़

लेखक के बारे मेंस्वपनल सोनलस्वपनल सोनल, नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में असिस्‍टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके पास 14 वर्षों का अनुभव है। वह एंटरटेनमेंट एडिटर के तौर पर सिनेमा और सितारों की दुनिया को कवर कर रहे हैं। उनकी विशेष रुचि मनोरंजन के बदलते स्‍वरूप यानी OTT पर वेब सीरीज, फ‍िल्‍म समीक्षा और बॉक्‍स ऑफिस के आंकड़ों में है। इसके अलावा, स्‍वपनल ने अपने करियर में राजनीति, समसामयिक घटनाओं, टेक्‍नोलॉजी और वायरल ट्रेंड्स जैसी बीट पर भी काम किया है। वह बीते 8 साल से NBT (Digital) के साथ जुड़े हुए हैं। उन्‍होंने जयपुर लिटरेचर फेस्‍टव‍िल और प्रवासी भारतीय सम्‍मेलन की ग्राउंड रिपोर्टिंग की है। वे भारतीय जनसंचार संस्‍थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्‍लोमा, और गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी से जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं। उन्‍होंने अंग्रेजी साहित्‍य में स्‍नातक की डिग्री ली है।… और पढ़ें





Source link

Related posts

Prahar vs Nayi Naveli: राजकुमार राव की प्रहार बनाम यामी गौतम की नई नवेली… जानें Box Office पर किस फिल्म ने मारी बाजी… किस पर हुई धनवर्षा? – Box office Collection of the Films Prahar and Nayi Naveli Rajkummar Rao vs Yami Gautam MKS

‘जेलर 2’ ने रविवार को उड़ाए गर्दे, साढ़े 11 बजे तक 155 करोड़ पार हुआ कलेक्शन

Jailer 2 Vs Ranabaali Box Office Collection Know Total Earning Of Prahaar And Nayi Naveli – Entertainment News: Amar Ujala