Scene Box Office Collection Day 3: कॉलीवुड स्टार सूर्या इन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘सीन’ को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। सूर्या की ‘सीन’ के रिलीज का दर्शकों को काफी इंतजार था। ऐसे में अब ‘सीन’ 6 नवंबर को सिनेमाघरों रिलीज हुई है। इससे पहले सूर्या ने अपनी फिल्म ‘करुप्पु’ के जरिए भी दर्शकों का दिल जीता। ‘करुप्पु’ बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है। ऐसे में ‘सीन’ में एक बार फिर से सूर्या अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवा रहे हैं। फिल्म रिलीज होते ही छा गई है। इसे दर्शकों और क्रिटिक्स के शानदार रिव्यू मिले हैं। ‘सीन’ का वर्ड ऑफ माउथ काफी स्ट्रांग रहा, जिसका फायदा इसे पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा है। ऐसे में अब ‘सीन’ के तीसरे दिन के आंकड़े भी आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं इसने अब तक कितना कमा लिया है।
सूर्या की ‘सीन’ कर रही है बंपर कमाई
सूर्या की ‘सीन’ का रिलीज के साथ ही ‘जेलर 2’ और ‘रामायण’ जैसी फिल्मों से हुआ। इन दोनों ही फिल्मों की तबाही के बीच भी सूर्या की ‘सीन’ शानदार कमाई कर रही है। ‘सीन’ का निर्देशन जीतू माधवन ने किया है। तमिल स्टार सूर्या की फिल्म ‘सीन’ के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो इसने ओपनिंग डे पर 19.15 करोड़ रुपये की कमाई थी। वहीं, इसने दूसरी दिन 20.35 करोड़ रुपये रुपये कमाए। ऐसे में अब इसके तीसरे दिन के कलेक्शन सामने आ चुके हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘सीन’ ने रविवार को 23.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। भारत में ‘रामायण’ का अबतक का टोटल 62.75 करोड़ रुपये हो गया है।
25वें दिन भी नहीं थमा थलाइवा का जलवा, ‘रामायण’ के तूफान में कमा डाले इतने करोड़
डे वाइज देखें ‘सीन’ का कलेक्शन
| डे 1 | 19.15 करोड़ रुपये |
|---|---|
| डे 2 | 20.35 करोड़ रुपये |
| डे 3 | 23.25 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 62.75 करोड़ रुपये |
दिवाली पर हुई राम की कृपा, ‘रामायण’ ने चार दिनों में रचा इतिहास, जानें टोटल
‘सीन’ की क्या है कहानी?
जितु माधवन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सीन’ की कहानी की बात करें तो इसमें सूर्या ने एक पुलिस वाले का किरदार निभाया है, जिसे एक सुलझ चुके पुराने मामले को दोबारा खंगालना पड़ता है। जब उसका एक राज गलती से सबके सामने आ जाता है, तब उसे एक खतरनाक कॉन्ट्रैक्ट किलर के पीछे भागना पड़ता है। फिल्म में नजरिया नाजिम और नसलेन जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिनकी एक्टिंग कहानी में जान डालता है।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)