Sep 2027 BO Report: इन 6 फिल्मों ने दी सितंबर में दस्तक, 1 फिल्म को छोड़, सबकी बजी बैंड, लेकिन गदगद हुआ बॉक्स ऑफिस


Last Updated:

सितंबर 2026 का महीना सिनेलवर्स के लिए काफी खास था. इस महीने बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हुईं. कुछ फिल्मों ने अभी सिनेमाघरों में दस्तक दी ही है जबकि कुछ सुपरहिट साबित हो चुकी हैं. इन फिल्मों ने कुल मिलाकर इस महीने बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है. तो चलिए आपको 2026 की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं कि आखिर किस फिल्म ने कितनी कमाई की और कौन सा सितारा कितने पानी में रहा.

नई दिल्ली. इस महीने बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्में रिलीज हुईं. सिनेमाघरों पर पैसों की बारिश हुई. इन फिल्मों ने करीबन 500 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. थिएटर्स में रिलीज हुई फिल्मों में सिर्फ एक ब्लॉकबस्टर है बाकी 6 फिल्मों का बुरा हाल हो उठा. चलिए जानते हैं इस महीने रिलीज हुई फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट-

जब बात बड़े पर्दे पर तहलका मचाने की हो, तो ओटीटी के सबसे चर्चित किंग ‘मिर्जापुर’ का नाम सबसे ऊपर आता है. ओटीटी पर राज करने के बाद जब फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दी तो तहलका मच गया. ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बड़े पर्दे पर कदम रखते ही ऐसा चक्रव्यूह रचा कि दर्शक सिनेमाघरों की तरफ खींचे चले आए.

पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, अली फजल, दिव्येंदु स्टारर फिल्म ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बड़े पर्दे पर भी धांसू कमाई की. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 324.44 करोड़ रुपये का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है. कालीन भैया और गुड्डू पंडित के फैंस ने इस फिल्म को जिस तरह का प्यार दिया है, उसने इसे इस लिस्ट का सबसे बड़ा ब्लॉकबस्टर बना दिया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

अब बात करते हैं अक्षय कुमार और सैफ अली खान की ‘हैवान’ की. प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हैवान’ में सैफ अली खान ने लीड रोल अदा किया था जबकि अक्षय कुमार नेगेटिव रोल में दिखे थे. फिल्म की रिलीज से पहले इसको लेकर जबरदस्त बज था लेकिन हैवान बॉक्स ऑफिस पर महाफ्लॉप साबित हुई.

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी जब पर्दे पर लौटी तो मेकर्स को उम्मीद थी कि हैवान को ‘मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी’ वाला रिस्पांस मिलेगा. हालांकि ऐसा हुआ नहीं, फिल्म थिएटर्स में महाफ्लॉप निकली. पहले दिन ‘हैवान’ ने महज 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 15 करोड़ पर ही सिमट गया. ‘हैवान’ बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हो गई.

इस फेहरिस्त में दूसरी सबसे बड़ी फिल्म ‘द पैराडाइज’ रही है, जिसने अपने शानदार विजुअल्स और दमदार कहानी के दम पर बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं. 24 सितंबर को रिलीज हुई नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ को हिंदी समीक्षकों का अच्छा रिस्पांस नहीं मिला है, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है. द पैराडाइज ने 3 दिन में 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने 119.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.

18 सितंबर को कुणाल खेमू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘वाइब’ रिलीज हुई. इसको क्रिटिक्स से मिले-जुले रिव्यू मिले थे. फिल्म ने भले ही बॉक्स ऑफिस पर कमजोर शुरुआत की लेकिन दूसरे हफ्ते में तहलका मचा दिया. बीते शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में जबरदस्त उछाल आया. वाइब ने 17.14 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है.

अब बात करते हैं कुणाल खेमू की ‘वाइब’ के साथ रिलीज हुई करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ के बारे में. पहले ही दिन से कमजोर शुरुआत करने वाली फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल हो गया. ‘दायरा’ का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 10.13 करोड़ रुपये रहा.

‘द वन’: सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया स्टारर फिल्म ‘द वन’ की रिलीज को 2 दिन के अंदर अच्छा रिस्पांस मिला है. फिल्म ने देश और विदेशी बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक बिजनेस किया है. फिल्म ने 25 करोड़ रुपये का कलेक्शन दर्ज कर लिया है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ के फ्लॉप होने के थे ये 5 बड़े कारण, इसलिए नहीं मिली ऑडियंस, Bollywood Hindi News

बॉक्स ऑफिस पर कमाई को तरसी अंजलि अरोड़ा की फिल्म महाकाव्य श्री रामायण कथा, दो दिन में हुआ बुरा हाल – mahakavya shree ramayana katha anjali arora box office collection report tmovj

‘हनुमान अंश’ ने 300 करोड़ का आंकड़ा किया टच, रविवार को ऐसा रहा ‘द वन’ और ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन