Shahjahanpur News:चौराहे पर दो युवकों में मारपीट का वीडियो वायरल, एक हिरासत में – Video Of A Scuffle Between Two Youths At A Crossroads Goes Viral; One In Custody


मीरानपुर कटरा। हाईटेंशन बिजली लाइन घर के ऊपर से निकालने का विरोध करने पर शुक्रवार को सुबह लखनऊ-दिल्ली हाईवे के चौराहे पर मोहल्ला बंगशान की रामनगर कॉलोनी निवासी दो युवकों के बीच मारपीट हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में ले लिया। हालांकि, वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करती है।


हिरासत में लिए गए युवक ने पुलिस को बताया कि घरों से ऊपर हाईटेंशन लाइन निकालने का उसने बुधवार को पास में रहने वाले अफरोज अंसारी, बाबू अंसारी आदि के साथ विद्युत निगम के कर्मचारियों से विरोध किया था। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई, लेकिन बाद में दूसरे पक्ष से समझौता होने पर वह पुलिस को उसकी प्रति देने जा रहे थे। इसी दौरान दूसरे पक्ष के युवक ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। सीओ विदुष सक्सेना के अनुसार चौराहा पर मारपीट में लिप्त आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई जल्द होगी। संवाद



Source link

Related posts

Aligarh News: वायरल ने बदला ट्रेंड, बुखार के मरीज 35% तक बढ़े, Aligarh Hindi News

Bhagalpur News: बाइक पर कट्टा-तलवार रखकर पूजा का वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी, Bhagalpur Hindi News

Meerut News: ग्राहक को लेकर पैठ बाजार में दुकानदार भिड़े, वीडियो वायरल , Meerut Hindi News