Shahjahanpur News:हिस्ट्रीशीटर और पुलिस टीम के बीच झड़प के वीडियो वायरल – Videos Of A Clash Between A History-sheeter And A Police Team Go Viral


भावलखेड़ा। आरसी मिशन के गांव रौसर कोठी में किराने की दुकान पर मादक पदार्थ बिक्री की सूचना पर वीडियो बनाने को लेकर हिस्ट्रीशीटर और पुलिस के बीच झड़प के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। पुलिस बल की मौजूदगी के बावजूद पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने नहीं ला पाई। मामले में फिलहाल कोई अभियोग पंजीकृत नहीं किया गया है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है।

बुधवार की रात करीब सात बजे पुलिस को रौसर कोठी बंगला नंबर आठ के पास स्थित एक किराने की दुकान पर मादक पदार्थ बिक्री किए जाने की सूचना मिली थी। इस पर दो सिपाही मौके पर आ गए और मादक पदार्थ की पुड़िया खरीदने वालों से पूछताछ करने लगे। इतने में हिस्ट्रीशीटर संतोष सिंह वहां आ गया और वीडियो बनाने लगा। पुलिस ने जांच में हस्तक्षेप से मना किया तो झड़प हो गई।

सूचना पर एसआई संत कुमार राठी पुलिस बल के साथ मौके पर आ गए। उन्होंने अकेले ही संतोष सिंह को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठाने की कोशिश की तो वह भिड़ गया। काफी देर जद्दोजहद के बाद संतोष एक अन्य गाड़ी में बैठकर थाने चलने के लिए तैयार हुआ, लेकिन रास्ते में चकमा देकर गाड़ी से निकल गया। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि हिस्ट्रीशीटर की तलाश में दबिश दी जा रही हैं। संवाद



Source link

Related posts

‘रील के चक्कर में ठुक जाओगे…’, वैभव सूर्यवंशी की पैपराजी को चेतावनी; VIDEO

Shahjahnpur News: वीडियो बनाने पर हिस्ट्रीशीटर-पुलिस में झड़प के वीडियो वायरल , Shahjahnpur Hindi News

Pilibhit News: वायरल वीडियो पर राज्यमंत्री ने उठाए सवाल, Pilibhit Hindi News