Shimla News:सुबह-सुबह जाम से थमी शहर की रफ्तार, पैदल दफ्तर पहुंचे कर्मचारी – City Traffic Grinds To A Halt Due To Morning Congestion; Employees Reach Offices On Foot


{“_id”:”6afdb0e0380758e5c2093ea1″,”slug”:”city-traffic-grinds-to-a-halt-due-to-morning-congestion-employees-reach-offices-on-foot-shimla-news-c-19-sml1002-821963-2026-11-18″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Shimla News: सुबह-सुबह जाम से थमी शहर की रफ्तार, पैदल दफ्तर पहुंचे कर्मचारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}




कनलोग में ट्रक पलटने और बालूगंज में बसों की टक्कर से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, दो घंटे तक परेशान रहे लोग


103 टनल से पुराना बस अड्डा तक लगी कतारें

अमर उजाला ब्यूरो

शिमला। राजधानी शिमला में बुधवार सुबह ट्रैफिक जाम के कारण लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। हालात ऐसे रहे कि टुटीकंडी क्रॉसिंग से विक्ट्री टनल तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

जाम के कारण सरकारी और निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को बसों से उतरकर आगे का सफर पैदल तय करना पड़ा। सुबह के व्यस्त समय में लगे जाम से कर्मचारियों सहित हर वर्ग के लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। हालांकि ट्रैफिक पुलिस के जवान शहर के विभिन्न पॉइंट पर तैनात थे, लेकिन वाहनों की अधिक संख्या, कनलोग में ट्रक पलटने और बालूगंज में एचआरटीसी तथा निजी बस के बीच टक्कर होने से यातायात बुरी तरह प्रभावित हुआ। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यातायात सुचारु करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस के अनुसार कनलोग में खलीनी से आईएसबीटी की ओर जा रहा एक ट्रक उतराई में अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई।

सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ट्रक हटाने के प्रयास शुरू किए। ट्रक को हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन वह भी रास्ते में तकनीकी खराबी के कारण बंद हो गई। इसके बाद हाइड्रा मशीन की मदद से ट्रक को सड़क से हटाया गया। इसके बाद ही बाईपास पर वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकी। इस दौरान करीब दो घंटे तक मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बालूगंज के पास एचआरटीसी और निजी बस के बीच मामूली टक्कर हो गई। इस कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कुछ समय के लिए प्रभावित रही।

बालूगंज के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं। पीक आवर्स में हुई इन दोनों घटनाओं से शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जाम के कारण सरकारी और निजी क्षेत्र के कई कर्मचारी बसों से उतरकर पैदल ही विक्ट्री टनल और पुराने बस अड्डे तक पहुंचे। यहां से वह अपने कार्यालयों के लिए रवाना हुए। हालांकि सुबह करीब 10:30 बजे के बाद शहर की सड़कों पर यातायात सामान्य हो गया, लेकिन सुबह के समय लगे जाम ने लोगों को खासी परेशानी में डाल दिया। डीएसपी ट्रैफिक चंद्रशेखर ने बताया कि शहर में ट्रक पलटने और बसों के बीच टक्कर के कारण यातायात कुछ समय के लिए प्रभावित हुआ। पुलिस ने सूचना मिलते ही यातायात सुचारु करने के प्रयास शुरू कर दिए थे। शहर में यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।



Source link

Related posts

Firozabad News:15 दिन तक शहर को सुबह की शिफ्ट में ही मिलेगा गंगाजल – For 15 Days, The City Will Receive Ganga Water Only During The Morning Shift

Kaithal News:प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में प्रभातफेरी का आयोजन, संगत में उत्साह – Morning Procession Organized On The Occasion Of Prakash Parva, Enthusiasm In Company

Meerut News:आंवला नवमी पर मंदिरों में गूंजे भजन, प्रभात फेरी निकाली – Devotional Songs Echoed In Temples On Amla Navami; Morning Processions Were Taken Out