Siddhart Nagar News: वायरल वीडियो में प्रतिमाओं पर पत्थर फेंकने का आरोप, पुलिस ने किया खारिज, Siddhart-nagar Hindi News


Siddhart Nagar News: 10 एसआईडीडी 34: डुमरियागंज कस्बे में इटवा रोड पर प्रतिमाओं पर पत्थर फेंके जाने का आरोप लगाने वाले लोगों के बीच मौजूद पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिं

Siddhart Nagar News: डुमरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। शनिवार की शाम करीब छह बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल हुआ जिसमें कुछ लोग निर्माणाधीन मिट्टी की दुर्गा प्रतिमाओं पर कंकड़-पत्थर फेंकने का आरोप लगा रहे हैं। वीडियो क्लिप में दिखाई पड़ रहे पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मौके पर मौजूद थानेदार श्रीप्रकाश यादव को प्रकरण से संबंधित लोगों से पूछताछ करने की बात कह रहे हैं। फिलहाल पुलिस ने जांच के बाद आरोप को खारिज कर दिया है। हालांकि वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में डुमरियागंज कस्बे में बाहरी रोड पर स्थित एक होटल के सामने लोगों की भीड़ जुटी दिखाई पड़ रही है। जिसमें से कुछ लोग पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह से मुखातिब होकर आरोप लगा रहे हैं कि जहां प्रतिमाओं का निर्माण हो रहा है उसके पीछे से पत्थर फेंका जा रहा है। लोगों द्वारा गाली गलौज किए जाने की भी बात कही जा रही है। पूरी बात सुनने के बाद पूर्व विधायक ने मौके पर मौजूद थानेदार को प्रकरण से संबंधित दो-चार लोगों को पकड़ कर लाने व उनसे पूछताछ करने की बात कर रहे हैं। इसके बाद भीड़ भी पूर्व विधायक के बात का समर्थन करती है।

पुलिस ने जांच के बाद आरोप खारिज किया

प्रभारी निरीक्षक श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि जहां प्रतिमाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है उसी स्थल के पीछे एक ग्राउंड है। जहां छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं। वहीं पर छोटी-छोटी गिट्टियां रखी हुई हैं जिसके जरिए बच्चे एक दूसरे के साथ मस्ती कर रहे थे उसी में से कोई एक दो गिट्टी निर्माण स्थल के छत पर जा गिरी। गिट्टी के जरिए किसी भी मूर्ति को क्षति नहीं पहुंची है। मामले का पटाक्षेप कर दिया गया है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦वीडियो में किस बात का आरोप लगाया गया था?−

कुछ लोग आरोप लगा रहे थे कि निर्माणाधीन दुर्गा प्रतिमाओं के पीछे से पत्थर फेंके जा रहे हैं।

✦पुलिस ने जांच के बाद क्या बताया?+





Source link

Related posts

पत्नी संग रील्स: खाकी वर्दी वाले थानाध्यक्ष की जांच शुरू

Bagpat News: बच्चों पर वायरल के साथ हेपेटाइटिस ए का हमला, Bagpat Hindi News

Maharajganj News:विद्यालय से शिक्षक की बाइक चोरी, वारदात सीसीटीवी में कैद – Its Video Is Going Viral On Social Media