Siddharthnagar News:एसडीएम चैंबर के सामने पिता व पुत्री से मारपीट का वीडियो वायरल – Siddharthnagar News: Video Of A Father And Daughter Being Assaulted Outside The Sdm’s Chamber Goes Viral


बांसी। तहसील परिसर में शुक्रवार को मुकदमे की पैरवी करने पहुंचे पिता-पुत्री के साथ एसडीएम चैंबर के सामने मारपीट का मामला सामने आया है। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने कुछ लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और पुत्री से छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। साथ ही आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। खेसरहा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि 18 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे वह अपनी पुत्री के साथ तहसील बांसी स्थित नायब तहसीलदार न्यायालय में केस की पैरवी करने पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी पक्ष के कुछ लोगों ने एसडीएम चैंबर के सामने उन्हें घेर लिया और गाली-गलाैज कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।


एसडीएम विश्व मित्र सिंह ने बताया कि मामला न्यायालय के सामने हंगामा करने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई इस तरह की हरकत न कर सके।



Source link

Related posts

Saharanpur News: दो पक्षों में कहासुनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज , Saharanpur Hindi News

Shahjahanpur News:चौराहे पर दो युवकों में मारपीट का वीडियो वायरल, एक हिरासत में – Video Of A Scuffle Between Two Youths At A Crossroads Goes Viral; One In Custody

रेलवे की चादर लेकर निकली दीदी, पकड़े जाने पर बदल गए तेवर, वायरल हुआ वीडियो – Couple Caught With Railway Bedsheet In Suitcase Video Goes Viral On Internet